राज्यसभा: जेपी नड्डा से लेकर अशोक चव्हाण तक, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की ताजा लिस्ट, इन्हें बनाया प्रत्याशी

बीजेपी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है. गुजरात से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज यानी बुधवार को कुछ और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. बीजेपी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की ताजा लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी ने गुजरात से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा पार्टी ने गुजरात से प्रत्याशी बनाए जाने वालों में मयंक भाई नायक, डॉ जसवंत सिंह और गोविंद भाई ढोलकिया के नाम भी शामिल हैं.गौरतलब है कि अशोक चव्हाण बीते दिनों ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए है. बीजेपी की ओर से उन्हें राज्यसभा भेजने की अटकलें राजनीतिक गलियारों में तेज थी. 

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

इससे पहले आज यानी बुधवार को ही बीजेपी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन को ओडिशा और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. पार्टी ने 15 राज्यों की 56 सीटों पर होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार उम्मीदवारों की सूची जारी की. मध्य प्रदेश से बीजेपी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरुगन के अलावा उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है.वैष्णव और मुरुगन अगर चुनाव जीत जाते हैं तो राज्यसभा में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा. दोनों के चुनाव जीतने की प्रबल संभावना है.

बीजेडी ने भी अश्वनी वैष्णव को समर्थन देने की घोषणा

इधर ओडीशा की बीजू जनता दल ने अश्वनी वैष्णव को समर्थन देने की घोषणा कर दी है. गौरतलब है कि साल 2019 में भी बीजेडी ने पूर्व आईएएस अधिकारी वैष्णव का समर्थन किया था. मध्य प्रदेश में भाजपा के पास चार सीटें जीतने का दम है, जबकि कांग्रेस एक सीट जीत सकती है. भाजपा शासित इस राज्य से पांच सीट रिक्त हो रही हैं. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित तीन अन्य निवर्तमान भाजपा सांसदों में से किसी को भी पार्टी की ओर से फिर से नामित नहीं किया गया है. बता दें, माया नारलिया पार्टी की महिला मोर्चा की मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष हैं. वहीं, उमेश नाथ महाराज धार्मिक व आध्यात्मिक नेता हैं जबकि बंशीलाल गुर्जर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: कांग्रेस को झटके पर झटका, लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने छोड़ा कांग्रेस, बीजेपी में हुए शामिल
Also Read: Farmers Protest 2.0: पत्थरबाजी- लाठीचार्ज के बीच किसानों का दिल्ली मार्च, आंसू गैस से बॉर्डर इलाका धुआं-धुआं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >