राजनाथ सिंह ने कहा- किसी भी ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार है इंडियन आर्मी

ANI National Security Summit 2.0 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का दुनिया का सिस्टम अब पहले जैसा नहीं रहा. उन्होंने बताया कि अब मल्टी-पोलर वर्ल्ड में पावर पॉलिटिक्स बहुत बढ़ गई है. हर देश अपने राष्ट्रीय हितों को सबसे ऊपर रख रहा है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि भारत अब पूरी दुनिया को साफ मैसेज दे रहा है कि आतंकवाद और उसके समर्थकों में कोई फर्क नहीं माना जाएगा. उन्होंने कहा कि देश का मिलिट्री और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर न सिर्फ शांति काल की जरूरतें पूरी करने में सक्षम है, बल्कि युद्ध जैसी स्थिति में भी तेजी से सप्लाई देने के लिए तैयार है.

रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि उस समय परमाणु हमले की धमकी दी गई थी, लेकिन भारत ने उन धमकियों को नजरअंदाज कर जरूरी कदम उठाए. उनके मुताबिक यह नया भारत है, जो राष्ट्रीय हित में सख्त फैसले लेने से पीछे नहीं हटता.

राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल ही में किर्गिस्तान में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. वहां उन्होंने नए वर्ल्ड ऑर्डर पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि आज हमें यह समझने की जरूरत है कि क्या हमें सच में “नया वर्ल्ड ऑर्डर” चाहिए या फिर एक ज्यादा संतुलित और व्यवस्थित दुनिया चाहिए. उनका कहना है कि इस बदलते समय में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जहां हर इंसान की इज्जत और सम्मान बना रहे. छोटे-छोटे मतभेद बड़े झगड़ों में न बदलें और कोई भी विवाद तबाही का कारण न बने.

किसी भी ऑपरेशन के लिए तैयार है सेना : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें याद है जब पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हमले की जानकारी मिली थी. उस समय उन्होंने खुद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षा सचिव के साथ तुरंत बैठक की थी. उन्होंने बताया कि वे हमेशा से हमारी सशस्त्र सेनाओं को यही कहते आए हैं कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना जरूरी है. राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों और सभी अधिकारियों की सराहना की. रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे किसी भी ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >