Rajasthan Election Result 2023: शुरुआती रुझान में BJP को बढ़त, अशोक गहलोत-वसुंधरा राजे आगे

Rajasthan Election Result 2023 LIVE Updates: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ और तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से सभी केंद्रों पर मतपत्र और 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. इस बीच, एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं, जिससे राजस्थान की सियासत में हलचल मच गई है. सत्ता में बैठी कांग्रेस पार्टी को एग्जिट पोल के आंकड़े से कुछ राहत मिली है. पार्टी को उम्मीद है कि वह लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगी. वहीं बीजेपी को भरोसा है की राजस्थान अपना पुराना इतिहास दोहराएगा जहां 5 साल में सरकार बदलने का रिकार्ड है.

Live Updates
2:08 PM. 3 Dec 23 8:38 AM. 3 Dec

राज्यवर्धन सिंह राठौर शुरुआती रुझान में पीछे

राज्यवर्धन सिंह राठौर राजस्थान में अपनी विधानसभा सीट से शुरुआती रुझान में पीछे बताए जा रहे है.

2:08 PM. 3 Dec 23 8:38 AM. 3 Dec

राजस्थान के कई दिग्गज आगे

राजस्थान चुनाव के शुरुआती रुझान में बीजेपी ने बढ़त बना ली है. 63 सीटों के रुझान में बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, कांग्रेस को 17 सीटों पर बढ़त है.

अशोक गहलोत : आगे

सचिन पायलट : आगे

वसुंधरा राजे : आगे

2:08 PM. 3 Dec 23 8:38 AM. 3 Dec

30 सीटों के शुरुआती रुझान में बीजेपी को लगातार बढ़त

30 सीटों के शुरुआती रुझान में बीजेपी को लगातार बढ़त मिलती हुई दिख रही है. बीजेपी 20 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, कांग्रेस पार्टी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

2:08 PM. 3 Dec 23 8:38 AM. 3 Dec

शुरुआती रुझान में बीजेपी को बढ़त

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. 7 सीटों के शुरुआती रुझान में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

2:08 PM. 3 Dec 23 8:38 AM. 3 Dec

BJP नेता गजेंद्र सिंह शेखावत गोविंद देव मंदिर पहुंचे

BJP नेता गजेंद्र सिंह शेखावत गोविंद देव मंदिर पहुंचे है.

2:08 PM. 3 Dec 23 8:38 AM. 3 Dec

राजस्थान में वोटों की गिनती शुरू

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. जयपुर, उदयपुर समेत अन्य केंद्रों पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी फिर EVM मशीन खुलेंगे.

मुख्य बातें

Rajasthan Election Result 2023 LIVE Updates: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ और तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से सभी केंद्रों पर मतपत्र और 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हो जाएगी. इस बीच, एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं, जिससे राजस्थान की सियासत में हलचल मच गई है. सत्ता में बैठी कांग्रेस पार्टी को एग्जिट पोल के आंकड़े से कुछ राहत मिली है. पार्टी को उम्मीद है कि वह लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगी. वहीं बीजेपी को भरोसा है की राजस्थान अपना पुराना इतिहास दोहराएगा जहां 5 साल में सरकार बदलने का रिकार्ड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >