राजस्थान में आंधी-बारिश का कहर, तीन की मौत

Rajasthan Weather: पश्चिमी राजस्थान के बड़े हिस्सों में सोमवार रात तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया तथा तीन लोगों की मौत हो गई एवं कई अन्य घायल हो गये.

Rajasthan Weather: पुलिस के अनुसार जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी एवं आस-पास के जिलों में बिजली ढांचे, मकानों, सोलर प्लांट्स और सड़क किनारे की संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा. मृतकों में जैसलमेर के 25 वर्षीय लोक कलाकार और बाड़मेर के दो बच्चे शामिल हैं.

रिजॉर्ट की दीवार गिरने से हुई मौत

जैसलमेर के सम पर्यटन क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक रिजॉर्ट की दीवार गिरने से बैरिसियाला गांव के लोक कलाकार स्वरूप खान की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य कलाकार घायल हो गये, उनमें एक पुरुष और दो महिला नर्तक शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि घायलों को शुरू में एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में जैसलमेर रेफर कर दिया गया. रिजॉर्ट मालिक बरोच खान ने बताया कि हादसे के समय लगभग 40 पर्यटक सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे तथा कलाकार खुले मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे, तभी पीछे की कंक्रीट की दीवार तेज हवाओं से गिर गई.

आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप

जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि आंधी से एक बिजली टावर गिरने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई. मरम्मत कार्य जारी है. टावर को पुनर्निर्मित करने में लगभग चार दिन लगेंगे. जैसलमेर जिले में बिजली नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ. करीब ढाई घंटे में बिजली के कई खंभे गिर गए. सम और खुईयाला क्षेत्र के लगभग 150 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही. कई ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए और 33 केवी व 11 केवी लाइनें कई जगहों पर टूट गईं. फलौदी जिले में भड़ला सोलर पार्क के आस-पास सौर ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचा.

ये भी पढ़ें: 48 घंटे में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, 4 जून को पहुंचेगा मानसून

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >