Rajasthan Weather : आसमान से बरसेगी आग! भीषण गर्मी का नया दौर होगा शुरू

Rajasthan Weather : राजस्थान में मंगलवार से तापमान में वृद्धि होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ेगी.

Rajasthan Weather : मौसम विभाग ने राजस्थान में मंगलवार से तापमान में वृद्धि और भीषण गर्मी का एक नया दौर शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सोमवार एक बार फिर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ आंधी व हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है.

मंगलवार से बढ़ेगा तापमान

मौसम के अनुसार बीते चौबीस घंटे की अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि 13 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने की संभावना है.

15 मई से राजस्थान में हीट वेव की आशंका

15 मई से राजस्थान के कई इलाकों में हीट वेव की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई से राजस्थान के अधिकांश मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा. जयपुर, कोटा, बारां, धौलपुर, करौली, भरतपुर, अलवर और टोंक में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर जैसे जिले हीट वेव की चपेट में आ सकते हैं.

गर्मी में बाहर निकलने से पहले रखें खास ध्यान

स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी में बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है. दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप से बचने को कहा गया है. इसके साथ ही, हल्के सूती कपड़े पहनने, खूब पानी पीने और बुजुर्गों-बच्चों का खास ध्यान रखने को कहा गया है. विभाग ने कहा कि हीट वेव और हीट स्ट्रोक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >