राजस्थान में भीषण गर्मी, 48 डिग्री तक जा सकता है तापमान, 28 मई से आंधी-बारिश के आसार

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है. अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में कुछ इलाकों में पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत पश्चिमी राजस्थान के कुछ और इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. वहीं सिरोही में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

दिन और रात के तापमान में लगातार बढोतरी

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में रात का तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बीकानेर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 27 और 28 मई को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने 27 और 28 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

28 मई से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के भीतर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर राजस्थान के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. इसके प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश शुरू हो सकती है. विभाग ने बताया कि 29 से 31 मई के बीच इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा.

कई इलाकों में आंधी और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, खासकर दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के दौरान मौसम अधिक खराब हो सकता है.

Also Read: झारखंड के इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >