Rajasthan Crisis : अशोक गहलोत ने पा�� किया फ्लोर टेस्ट, 21 अगस्त तक सदन स्थगित
Copied link
Rajasthan crisis, political and congress, vidhan sabha live : राजस्थान में लंबे समय से जारी सियासी विवाद का आज पटाक्षेप हो सकता है. कैबिनेट की मांग पर आज विधानसभा का सत्र (Vidhan Sabha Satr) बुलाया गया है. विधानसभा सत्र में बीजेपी (BJP) अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रही है. वहीं सीएम अशोक गहलोत (CM ashok gehlot) ने कहा कि वे खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे और बहुमत साबित करेंगे. बता दें कि पिछले एक महीने से कांग्रेस (Congress) के बीच आपसी सियासी जंग जारी था, जिसके बाद राहुल गांधी (Rahul gandhi) के संज्ञान पर सचिन पायलट (Sachin pilot) को मनाकर इस पूरे विवाद का पटाक्षेप किया गया. राजस्थान से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
4:49 AM. 15 Aug 204:49 AM. 15 Aug
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पहले मैं सरकार का हिस्सा था, लेकिन अब मैं नहीं हूं. यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कोई कहां बैठता है, लेकिन लोगों के दिल और दिमाग में क्या है. जहां तक सदन में बैठने के पैटर्न की बात है, यह स्पीकर और पार्टी द्वारा तय किया जाता है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.
4:49 AM. 15 Aug 204:49 AM. 15 Aug
विपक्ष के लाख प्रयास के बावजूद जीत हमारी हुई : सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में सरकार की ओर से लाये गये विश्वास मत में बहुत अच्छे बहुमत के साथ सरकार की जीत हुई. विपक्ष द्वारा विभिन्न प्रयासों के बावजूद, परिणाम सरकार के पक्ष में है.
4:49 AM. 15 Aug 204:49 AM. 15 Aug
अशोक गहलोत ने पास किया फ्लोर टेस्ट, टल गया राजस्थान का संकट
विधानसभा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्वास मत जीत लिया है. राजस्थान की कांग्रेस सरकार का संकट टल गया है. राजस्थान विधानसभा को 21 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
8:53 PM. 14 Aug 208:53 PM. 14 Aug
कानून और संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा
8:53 PM. 14 Aug 208:53 PM. 14 Aug
पुनिया ने भी की सरकार को घेरने की कोशिश
सतीश पूनिया ने भी सरकार को घेरने की कोशिश की. अपने खास अंदाज में उन्होंने कहा, मन की बातें कहां निकाले, जरिया नहीं मिलता, किसी से नजर नहीं मिलती, किसी से नजरिया नहीं मिलता। पूनियां ने कहा कि ऐसे सरकार का कोई क्या क
8:53 PM. 14 Aug 208:53 PM. 14 Aug
बोले, सचिन पालयट हम सुरक्षाकवच बनेंगे
मैं मेरे सभी साथियों ने सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क किया और पूरे 125 लोग उपचार के बाद यहां विधानसभा में मौजूद हैं.हमें डॉक्टर के पास मर्ज बताना था, बता दिया. भले ही यहां बमबारी हो रही है लेकिन हम सुरक्षा कवच बनेंगे और सबकुछ सुरक्षित रखेंगे.
सदन में बोले पायलट
सीट चेंज करने को लेकर बीजेपी के हमले पर पायलट ने पलटवार किया है. सचिन पायलट ने कहा कि सरहद पर सबसे मजबूत योद्धा को ही भेजा जाता है. कांग्रेस ने मुझे इस सरहद पर भेजा है.
7:44 PM. 14 Aug 207:44 PM. 14 Aug
कांग्रेस ने एलिफेंट ट्रेडिंग कर दिया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि सीएम गहलोत बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद एलिफेंट ट्रेडिंग कर दिया है.
7:09 PM. 14 Aug 207:09 PM. 14 Aug
चर्चा शुरू
राजस्थान विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि सचिन पायलट प्रस्ताव पर बोलेंगे या नहीं संशय बरकरार है.
7:09 PM. 14 Aug 207:09 PM. 14 Aug
विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
जयपुर में भारी बारिश के कारण कई विधायक विधानसभा नहीं पहुंच पाए हैं, जिसके विधानसभा की कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
7:09 PM. 14 Aug 207:09 PM. 14 Aug
गहलोत ने किया ट्वीट
विधानसभा सत्र शुरु होने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया. गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सत्य की जीत होगी’
5:58 PM. 14 Aug 205:58 PM. 14 Aug
कांग्रेस ने पेश किया विश्वास मत प्रस्ताव
कांग्रेस के सचेतक महेश जोशी ने विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया है. माना जा रहा है कि प्रस्ताव पर वोटिंग आज है.
5:24 PM. 14 Aug 205:24 PM. 14 Aug
बहुमत में सरकार- धारीवाल
संसदीय कार्य मंत्री शांती धारीवाल ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है. हम कभी भी बहुमत साबित कर सकते हैं.
4:44 PM. 14 Aug 204:44 PM. 14 Aug
पायलट-वसुंधरा पहुंचे विधानसभा
विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे विधानसभा पहुंचे हैं.
4:44 PM. 14 Aug 204:44 PM. 14 Aug
पेश किया जा सकता है विश्वास प्रस्ताव
कुछ देर में विधानसभा का सत्र शुरू हो जाएगा. सभी दलों के विधायक विधानसभा के लिए निकल चुके हैं. विधानसभा सत्र में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सकता है
4:44 PM. 14 Aug 204:44 PM. 14 Aug
ये हैं सीटिंग प्लान
राजस्थान में विधायकों के बैठने का सीटिंग प्लान जारी हुआ है. सीएम अशोक गहलोत के बगल में संसदीय कार्य मंत्री शांती धारीवाल बैठेंगे. वहीं निर्दलीय विधायकों के साथ सचिन पायलट बैठेंगे.
4:44 PM. 14 Aug 204:44 PM. 14 Aug
बसपा सांसद का बयान- पायलट बनेंगे सीएम
बसपा के सांसद ने बड़ा बयान दिया है. बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा है कि सचिन पायलट शेर है और दोबारा हमला कर वे गहलोत को मात देंगे.
4:44 PM. 14 Aug 204:44 PM. 14 Aug
गहलोत के बगल में नहीं बैठेंगे पायलट
राजस्थान कांग्रेस में भले ही सबकुछ ठईक हो गया है, लेकिन सतिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच आज भी दूरी बरकार रहेगी. पायलट गहलोत के बगल वाली कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे. इसका कारण पायलट के डिप्टी सीएम पद से हटाया जाना है.
4:44 PM. 14 Aug 204:44 PM. 14 Aug
चुप रहने की सलाह
कांग्रेस ने राजस्थान विवाद सुलझाने के लिए सभी नेताओं को चुप रहने की सलाह दी है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अध्यक्ष सोनिया गांधी के ��िशा-निर्देश के अनुसार सभी नेता इस मामले में चुप रहे.
4:44 PM. 14 Aug 204:44 PM. 14 Aug
बसपा ने किया व्हिप जारी
राजस्थान में विश्वास प्रस्ताव होने से पहले बसपा ने व्हिप जारी किया है. बसपा नेता और महासचिव सतीश मिश्रा ने व्हिप जारी करते हुए कहा कि प्रस्ताव के समय कोई भी विधायक वोट नहीं करें.
4:44 PM. 14 Aug 204:44 PM. 14 Aug
कांग्रेस पर विफरी वसुंधरा
राजस्थान सियासी रण में बीजेपी नेता वसुंधरा राजे भी कूद पड़ी है. वसुंधरा ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने पूर्ण एकजुटता के साथ 10 वर्षों तक राजस्थान की सेवा की तथा प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने हमारी योजनाओं का नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया, जिसके चलते राज्य में अधिकतर विकास कार्य लंबित पड़े हैं.
12:58 PM. 14 Aug 2012:58 PM. 14 Aug
Rajasthan Crisis : राजस्थान में लंबे समय से जारी सियासी विवाद का आज पटाक्षेप हो सकता है. कैबिनेट की मांग पर आज विधानसभा का सत्र बुलाया गया है. विधानसभा सत्र में बीजेपी अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रही है. वहीं सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वे खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे और बहुमत साबित करेंगे.
12:58 PM. 14 Aug 2012:58 PM. 14 Aug
इससे पहले, राजस्थान के रण में बीते दिनों ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा बुलाने की सहमति दी थी. उसी के बाद से माना जा रहा है कि राजस्थान का सियासी विवाद सत्र में खत्म हो जाएगा. वहीं कल विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बयान देते हुए कहा कि सरकार अल्पमत में है. हम अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे.
12:58 PM. 14 Aug 2012:58 PM. 14 Aug
गहलोत पायलट की मुलाकात– बता दें कि लंबे समय से राजस्थान सरकार में बगावत का बिगुल फूंक चुके सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की. विधायक दल की बैठक में अशोक गहलोत ने कहा कि भूलो और माफ करो की प्लान पर सभी को चलना चाहिए.
12:58 PM. 14 Aug 2012:58 PM. 14 Aug
सुप्रीम कोर्ट में मामला- बीएसपी के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय के प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. कोर्ट में विधायकों के वोट नहीं देने की मांग की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने स्पीकर से पूछा कि क्या सच में शुक्रवार को विश्वास प्रस्ताव होगा. इसपर स्पीकर के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि यह शुक्रवार को ही पता चलेगा.
12:58 PM. 14 Aug 2012:58 PM. 14 Aug
सीटों का गणित- राजस्थान में विधानसभा की 200 सीट है. किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 101 विधायक की जरूरत है. राजस्थान में वर्तमान में कांग्रेस ने 102 विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी है. यानी पार्टी के पास निर्दलीय, बीटीपी, सीपीएम को मिलाकर कुल 102 विधायक है. वहीं बताया जा रहा है कि सचिन पायलट गुट के पास 3 निर्दलीय विधायक सहित 22 विधायक है, जबकि बीजेपी गठबंधन के पास 75 विधायक है. अब दोनों के मिल जाने से कांग्रेस के पास लगभग 123 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो चुका है.
मुख्य बातें
Rajasthan crisis, political and congress, vidhan sabha live : राजस्थान में लंबे समय से जारी सियासी विवाद का आज पटाक्षेप हो सकता है. कैबिनेट की मांग पर आज विधानसभा का सत्र (Vidhan Sabha Satr) बुलाया गया है. विधानसभा सत्र में बीजेपी (BJP) अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रही है. वहीं सीएम अशोक गहलोत (CM ashok gehlot) ने कहा कि वे खुद विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे और बहुमत साबित करेंगे. बता दें कि पिछले एक महीने से कांग्रेस (Congress) के बीच आपसी सियासी जंग जारी था, जिसके बाद राहुल गांधी (Rahul gandhi) के संज्ञान पर सचिन पायलट (Sachin pilot) को मनाकर इस पूरे विवाद का पटाक्षेप किया गया. राजस्थान से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…