Rajasthan Rain Alert : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, राजस्थान में होगी जोरदार बारिश

Rajasthan Rain Alert : राजस्थान के कई इलाकों में आंधी एवं बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

Rajasthan Rain Alert  : पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से आंधी चलने एवं बारिश होने का अनुमान है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, दो जून यानी सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने का अनुमान है. इसके कारण दो से चार जून तक कई इलाकों में बादल गरजने, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की प्रबल संभावना है.

मौसम केंद्र ने बताया कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है. विभाग ने बताया कि रविवार सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक वर्षा कामां (भरतपुर) में 10 मिलीमीटर दर्ज की गई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में (44.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

18 जून तक राजस्थान में पहुंचेगा मानूसन

राजस्थान में मौसम ने करवट ली है. मानसून के 18 जून तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले ही आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. राजस्थान के अधिकतर जिलों में 2 से 4 जून तक तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है. 2 जून को 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. केवल सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और पाली में बारिश कम देखने को मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >