राजस्थान में कौन होगा कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा ? राहुल गांधी ने दिया ये जवाब

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा ? जब ये सवाल राहुल गांधी से किया गया तो उन्होंने बहुत ही सरल होकर इसका उत्तर दिया.

Rajasthan Election 2023 : अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है. चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के सौ दिन होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया. एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं का अच्छे से इस्तेमाल किया तो राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव आसानी से जीत जाएगी. कांग्रेस में कोई अनिर्णय की स्थिति नहीं है.

राजस्थान में भारी मतों से जीतेगी कांग्रेस

जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सीएम चेहरा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहते हुए सवाल को टाल दिया कि इसका जवाब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दे सकते हैं. यहां चर्चा कर दें कि राजस्थान में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने के कई नेताओं के दावों के बारे में राहुल गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत अविश्वसनीय है और यदि हमने जो हमारे कार्यकर्ता हैं, जो हमारे निचले स्तर के नेता हैं, उनका अच्छी तरह इस्तेमाल किया तो हम प्रदेश में चुनाव बहुत आसानी से जीतते नजर आएंगे.

Also Read: राजस्थान: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ CM गहलोत और सचिन पायलट, देखें तस्वीरें
कौन होगा सीएम का चेहरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग हमारे लिए काम करते हैं, जो लोग हमारे लिए लड़ते हैं यदि उनको हमने सही जगह दे दी तो राजस्थान में कांग्रेस को भारी जीत मिलेगी. यही नहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को अभिभूत करने वाली प्रतिक्रिया देखने को मिली है. राजस्थान में कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव क्या किसी चेहरे पर लड़ेगी, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं हूं… यह सवाल मल्लिकार्जुन खड़गे जी से पूछिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >