Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले सचिन पायलट ने दे दी है सीएम अशोक गहलोत को टेंशन ?

Rajasthan Election 2023 : पिछले दिनों की दो घटनाओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को असहज कर दिया है. जानें प्रदेश के सीएम गहलोत ने क्या कहा

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ खटपट की खबरों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि अगला चुनाव कैसे जीता जाए और वे इसमें कैसे योगदान दे सकते हैं.

आगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचे. आपको बता दें कि सचिन पायलट पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस को प्रदेश में असहज स्थिति में लाते नजर आ चुके हैं.


हाल की इन दो घटनाओं ने कांग्रेस को किया असहज

राम प्रसाद मीणा के परिजनों से मुलाकात

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को राम प्रसाद मीणा के परिवार से मुलाकात की. जमीनी विवाद को लेकर राम प्रसाद मीणा ने कथित तौर पर राजस्थान के एक मंत्री से परेशान होकर आत्महत्या की थी, जिसके बाद परिवार वाले धरने पर बैठ गये. मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह दुख पहुंचाने वाली घटना है. मैंने उनके पिताजी, भाई, बेटे से मुलाकात की है. इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध सीमा में और तथ्यों का संज्ञान लेते हुए जांच होनी चाहिए. जांच प्रभावित न हो और पुलिस पर कोई दबाव न हो और निष्पक्ष हो उसकी ज़िम्मेदारी भी हम सबकी है.

Also Read: राजस्थान कांग्रेस में घमासान जारी : सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट से पूछा- क्यों किया अनशन?

एक दिन का अनशन

यदि आपको याद हो तो पिछले दिनों राजस्‍थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गयी चेतावनी को दरकिनार करते हुए पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर एक दिवसीय ‘अनशन’ किया था. इस अनशन के बाद पायलट दिल्ली भी पहुंचे थे और शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >