Rajasthan CM Oath Ceremony: मैं भजनलाल शर्मा...कुछ देर में राजस्थान में गूंजेंगे ये शब्द

Rajasthan CM Oath Ceremony: राजधानी जयपुर में बीजेपी के झंडे और होर्डिंग कटआउट सहित केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं. आपको बता दें कि बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया जो आज सीएम पद की शपथ लेंगे.

Rajasthan CM Oath Ceremony: पिछले दिनों हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद जो परिणाम सामने आए, उसके बाद बीजेपी तीन राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. आज बारी राजस्थान की है. भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. राज्यपाल कलराज मिश्र, भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है.

Also Read: VIDEO: जानिये क्यों मिली भजनलाल शर्मा को राजस्थान की कमान

Rajasthan CM Oath Ceremony: After the results of the assembly elections held in five states recently, BJP was successful in forming the government in three states. Vishnudev Sai in Chhattisgarh and Mohan Yadav in Madhya Pradesh have taken oath as Chief Ministers. Today it is Rajasthan’s turn. Bhajanlal Sharma is going to take oath as the new Chief Minister of Rajasthan today. Preparations for the ceremony outside the historic Albert Hall have been completed. Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah and BJP President JP Nadda will also attend the ceremony. Governor Kalraj Mishra will administer the oath of office to Bhajan Lal Sharma as the Chief Minister, about which there is a lot of enthusiasm among BJP workers.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >