'नहीं पसंद था तो भाग जाती, क्यों छीन लिया मेरा भाई?' राजा रघुवंशी की हत्या पर बहन का छलका दर्द

Raja Raghuwanshi Sister Emotional Video: राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी का फूट फूटकर रोते हुए वीडियो सामने आया है. इसमें उन्हें राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम से सवाल करते हुए देखा जा सकता है. वह रोते हुए बार-बार बस एक ही सवाल करती हैं, "क्यों मारा मेरे भाई को, क्या बिगाड़ा था उसने तुम्हारा?" देखिए इस वीडियो को.

Raja Raghuwanshi Sister Emotional Video: राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी का वीडियो सामने आया है. इसमें वह फूट-फूट कर रोते हुए बस एक ही सवाल कर रही हैं कि “मेरे भाई को क्यों मारा?” उसकी आंखों से छलकते आंसू, अपने भाई को खोने का दर्द बयां कर रहा हैं. वह फूट फूटकर रोते हुए वीडियो के माध्यम से सोनम से कहती हैं कि “अगर मेरा भाई पसंद नहीं था, तो भाग जाती, क्यों मारा उसको?”

सृष्टि रघुवंशी एक व्लॉगर हैं. सोशल मीडिया पर अपने भाई और माता-पिता के साथ तरह-तरह से हंसी-मजाक वाले रील बना कर पोस्ट किया करती थीं. लेकिन उसे क्या पता था कि जिस भाई की शादी में नाचते-गाते वह रील बना रही है, वह उसे बस कुछ दिनों में खो देगी. शायद ही उसने सोचा होगा कि जहां आज वह अपने भाई के साथ हंसी-मजाक वाला वीडियो बना रही है, वहीं शादी के बस कुछ दिनों बाद ही फूट फूटकर रोते हुए सवाल पूछते हुए रील बनाएगी.

‘मेरे भाई ने क्या बिगाड़ा था?’

वीडियो में नजर आ रहा है कि सृष्टि रोते हुए कह रही हैं कि “मेरे भाई ने सोनम रघुवंशी के साथ सात फेरे लिए थे और सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया था. लेकिन सोनम मेरे भाई के साथ 7 दिन भी नहीं रह पाई.” आगे वह अपने आंसुओं को काबू में करने की कोशिश करते हुए कहती हैं कि “आखिर ऐसा क्या किया था मेरे भाई ने जो उसे मार डाला? अगर तुम्हें नहीं पसंद था मेरा भाई, कोई और व्यक्ति पसंद था, तो भाग जाती उसके साथ, क्यों मारा उसको? मेरे भाई ने क्या बिगाड़ा था? वह किसी का भाई था, किसी का बेटा था. क्यों छिना मेरा भाई?

यह भी पढ़े: Video : 20 साल का बच्चा ऐसा कैसे कर सकता है? सोनम रघुवंशी के प्रेमी राज की मां ने कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >