Raja Raghuvanshi Murder: मध्यप्रदेश से मेघालय हनीमून मनाने पहुंचे राजा की हत्या, क्षतविक्षत शव बरामद

Raja Raghuvanshi Murder: मध्य प्रदेश से मेघालय हनीमून मनाने पहुंचे राजा रघुवंशी का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ है. मेघालय पुलिस ने खून से सना एक चाकू बरामद किया है, जिसके बारे में उसका मानना ​​है कि इसका इस्तेमाल राजा रघुवंशी की हत्या में किया गया है, जो राज्य में हनीमून मनाने के दौरान अपनी पत्नी के साथ लापता हो गए थे.

Raja Raghuvanshi Murder: मेघालय पुलिस ने सोमवार को जिस खाई से राजा का शव बरामद किया गया था, उससे कुछ ही किलोमीटर दूर मावक्मा गांव से एक रेनकोट मिला है जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह भी इसी दंपति का है. पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने बताया, ‘‘हमने कल इलाके की तलाशी के दौरान खून से सना एक दाओ (एक प्रकार का चाकू) बरामद किया है. खोज और बचाव दल ने आज मावक्मा से एक रेनकोट भी बरामद किया है.’’ जहां राजा का क्षतविक्षत शव मिला था, उस जगह और सोहरारिम के बीच मावक्मा स्थित है. सोहरारिम में लावारिस स्थिति में एक स्कूटर मिला था. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी ने इसी स्कूटर का इस्तेमाल किया था.

राजा की पत्नी सोनम की तलाश जारी

राजा की पत्नी सोनम की तलाश जारी है और इस काम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल जोर-शोर से लगा है. पुलिस के मुताबिक बरामद रेनकोट से जांच में और सुराग मिल सकते हैं. खोजी टीम तलाशी अभियान में ड्रोन, खोजी कुत्तों और पर्वतारोहियों का इस्तेमाल कर रही हैं.

दंपति 22 मई को किराये के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंचे थे

पुलिस के अनुसार, राजा दंपति 22 मई को किराये के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंची था. दोनों नोंगरियात गांव में प्रसिद्ध जड़ों वाले पुल को देखने के लिए घाटी से 3,000 से अधिक सीढ़ियां उतर कर नीचे पहुंचे थे, जहां वे रात भर रुके. अगली सुबह वे होमस्टे से चले गए. 24 मई को, उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे के बाहर लावारिस पाया गया.

टैटू की मदद से शव की हुई पहचान

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘राजा के परिवार ने उसके दाहिने हाथ पर एक विशिष्ट टैटू की मदद से शव की पहचान की, जिस पर ‘राजा और एक महिला’ लिखा था. घटनास्थल से एक सफेद शर्ट, टैबलेट की एक पट्टी, एक स्मार्टफोन की स्क्रीन का हिस्सा और एक स्मार्टवॉच जब्त की गयी.’’

राजा के सोने की अंगूठियां, सोने की चेन और बटुआ गायब

राजा के भाई वी रघुवंशी ने कहा, ‘‘ चूंकि मेरे भाई की सोने की अंगूठियां, सोने की चेन और उसका बटुआ गायब है, इसलिए हमें संदेह है कि यह हत्या है. हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले की जांच सीबीआई से करवाएं.’’

हत्या का मामला दर्ज

हत्या का मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है और उस दल का नेतृत्व एसपी स्तर के एक अधिकारी कर रहे हैं और दल में डीएसपी रैंक के चार अधिकारी उनकी सहायता कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सोहरा चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है और वहां भारी बारिश हो रही है, जिससे खोज एवं बचाव अभियान प्रभावित हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >