Chhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

Raipur IGKV Paper Leak: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के बीएससी कृषि (B.Sc Ag) द्वितीय वर्ष का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. रायपुर पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए दुर्ग के एक प्राइवेट कृषि कॉलेज के प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

यह कार्रवाई तेलीबांधा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर और विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत के आधार पर 36 घंटे के भीतर की गई है.

20 अगस्त को रद्द हुई थी Entomology की परीक्षा

विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 28 कृषि महाविद्यालयों में 20 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बीएससी कृषि सेकेंड ईयर (सेकंड सेमेस्टर) के कीटशास्त्र (Entomology - AGCH-221) विषय की परीक्षा निर्धारित थी.

  • सुबह 8:41 बजे: कवर्धा स्थित कॉलेज को ई-मेल पर पर्चा लीक होने की सूचना मिली.
  • सुबह 8:54 बजे: विश्वविद्यालय के अधिकारियों को इसकी पुष्टि हुई.
  • व्हाट्सएप पर वायरल: छात्रों और प्रतिनिधियों ने व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट के जरिए यूनिवर्सिटी को सूचना दी, जिसके बाद परीक्षा तुरंत रद्द कर दी गई.

मास्टरमाइंड: जानिए प्रोफेसर ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

रायपुर के पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं साइबर) स्मृति राजनाला के मुताबिक, इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड योगेश सोनकेसरिया (38) है, जो दुर्ग स्थित भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में साल 2019 से प्रोफेसर है.


ये भी पढ़ें: सरकार ने छात्रों को धोखा दिया, JPSC-JSSC में CBI जांच से बचने के लिए परीक्षा रद्द की : चंपाई सोरेन

मोडस ऑपरेंडी

  • लिफाफा ले जाना: योगेश पिछले 1 साल से यूनिवर्सिटी से प्रश्न पत्र लाने और उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने का काम कर रहा था. 17 अगस्त को वह पेपर लेने रायपुर आया था.
  • सुई और नुकीले औजार का इस्तेमाल: वह 20 अगस्त के कीटशास्त्र के पेपर वाला सीलबंद लिफाफा अपने घर ले गया. उसने सुई और सूजे (नुकीले उपकरण) की मदद से लिफाफे में छोटा छेद किया.
  • वीडियो रिकॉर्डिंग: छेद के जरिए मोबाइल कैमरे से पूरे प्रश्न पत्र का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और फिर लिफाफे को फेविकोल से सील कर दिया.
  • 11 हजार में सौदा: तैयार सामग्री को उसने अपने ही कॉलेज के छात्र अजय नायक को 11,000 रुपये में बेच दिया.

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  • योगेश सोनकेसरिया (38 वर्ष): मुख्य आरोपी/प्रोफेसर (भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग)
  • अजय नायक (20 वर्ष): छात्र (पेपर खरीदने वाला पहला बिचौलिया)
  • त्रिदेव पटेल (22 वर्ष): छात्र
  • नितिन पांडेय (22 वर्ष): छात्र
  • अनुज मिंज (22 वर्ष): छात्र (दुर्ग से पहला सुराग मिला)
  • आदित्य साहू (20 वर्ष): छात्र
  • 2 अन्य आरोपी अभी भी फरार, तलाश जारी: पुलिस के अनुसार मामले में शामिल 2 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में कबीरधाम, बिलासपुर और रायपुर में छापेमारी जारी है.

पुलिस ने 11 हजार रुपये नकद सहित कई सामान किए जब्त

पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की हैं.

  • 11,000 रुपये नकद
  • स्मार्टफोन और वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण
  • मोबाइल कनेक्टर्स और केबल तार
  • सुई, सूजा (छेद करने वाला औजार) और फेविकोल
  • प्रश्न पत्र की हस्तलिखित कॉपियां


ये भी पढ़ें: जयपुर स्कूल विवाद: CJP और ग्रामीणों ने दर्ज कराई क्रॉस FIR, आशुतोष रांका बोले- कैलाश वर्मा के साथ दिखे थे हमलावर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >