Rainfall Warning: चक्रवात फेंगल का कहर, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, IMD अलर्ट

Rainfall Warning: चक्रवाती तूफान फेंगल ने पुडुचेरी और तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है. पिछले दो दिनों से भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं. कई इलाकों में जलभराव के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है.

Rainfall Warning: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात फेंगल अगले 12 घंटे में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ जाएगा और कमजोर पड़ जाएगा. लेकिन चक्रवात ने दो दिनों में भारी तबाही मचाई है, खास कर तमिलनाडु और पुडुचेरी में. कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई है. राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है. मौसम विभाग ने 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को लेकर अलर्ट जारी किया है.

स्कूल-कॉलेज बंद

लगातार भारी बारिश के कारण पुडुचेरी के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों, निजी स्कूलों और सभी कॉलेजों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है. इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री ए नामचिवायम ने दी.

2 दिसंबर को यहां होगी अत्यधिक भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात फेंगल की वजह से केरल और माहे में बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर रेट अलर्ट जारी किया गया है. जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रॉयलसीमा औ तटीय कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर एलो अलर्ट जारी किया गया है.

3 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान फेंगल की वजह से 3 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्ष्यद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है. इसको लेकर मौसम विभाग ने एलो अलर्ट जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >