आंधी, बारिश और बर्फबारी, इन राज्यों में 10 से 12 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट

Rain Warning: मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 से 12 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. सिक्किम, अरुणाचल, असम और त्रिपुरा में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है.

Rain Warning: देश के कई राज्यों में अगले तीन चार दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. वहीं 10 से 12 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई और राज्यों में बारिश और तेज हवा चल सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और 50 kmph की रफ्तार से तेज हवा

मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी के साथ गरज, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा से लेकर 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

असम मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में असम-मेघालय समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा. 10 से 13 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इस दौरान कई इलाकों में बारिश की भी संभावना है. 10 और 12 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

बंगाल से लेकर बिहार- झारखंड में तेज हवा और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 12 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर या हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली चमकने और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार कर तेज हवा चल सकती है. ओडिशा में भी आज यानी 10 अप्रैल को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज चमक और बारिश

10 अप्रैल को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. 11 अप्रैल के दौरान केरल और माहे में भी बारिश होने की संभावना है. 10 से 13 अप्रैल के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >