5 से 10 सितंबर का मौसम: उत्तराखंड-UP में भारी बारिश, MP-बिहार समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Rain Warning: सितंबर के पहले सप्ताह में भी कई राज्यों में मानसून एक्टिव है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 5 से 10 सितंबर के बीच उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. कुछ जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.

Rain Warning: मानसून का असर कई राज्यों में दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 5 से 10 सितंबर के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तट के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है. उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र मौसम को प्रभावित कर रहा है.

उत्तराखंड में 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 5 से 10 सितंबर के दौरान कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 5 सितंबर को बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. वहीं हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 5 से 6 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

UP में 8 सितंबर तक बिगड़ा रह सकता है मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 सितंबर को कई जगहों पर बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 6 से 8 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 और 6 सितंबर को कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना भी है, जबकि 6 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 8 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

बिहार-बंगाल में 8 सितंबर तक बरसेंगे बादल

बिहार में 5 और 6 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. 5 से 8 सितंबर के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 5 से 8 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है.

पूर्वोत्तर में पूरे सप्ताह बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 10 सितंबर के बीच कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिर सकती है.

कोंकण-गोवा में जारी रहेगी बारिश

कोंकण और गोवा में 5 से 10 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश जारी रहने का अनुमान है गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है.

Read Also: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश: उमस से मिली राहत, जलभराव से थम गए पहिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >