Aaj ka Mausam : 18 नवंबर तक यहां होगी भारी बारिश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर बनी रहने की संभावना है. देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना है. जानें विभाग की ओर से मौसम को लेकर क्या दी गई जानकारी.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 14 से 18 नवंबर के बीच तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 14 से 19 नवंबर के बीच केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ेगी

विभाग के अनुसार, 14 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीतलहर चल सकती है. वहीं, 15 और 16 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर शीतलहर बनी रहेगी. इसके अलावा, 16 नवंबर तक छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ेगी. इसके अलावा 15 नवंबर तक राजस्थान में भी शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम कोहरे की संभावना

अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम कोहरे की संभावना है. पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहेगा.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: 13,16,17,18,19 नवंबर तक भारी बारिश, 72 घंटे तक भयंकर शीतलहर की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में बदल सकता है मौसम

दिल्ली में 14 नवंबर को मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया गया है. सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड और हिमाचल में 14 नवंबर को बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग के अलावा चमोली में तापमान तेजी से गिर सकता है. देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा, जबकि नैनीताल में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >