Rain Alert: 14,15,16,17,18 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड से कांपेंगे लोग, IMD अलर्ट

Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 14 से 18 दिसंबर तक कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. जबकि 18 दिसंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है.

Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर -लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 13 से 18 दिसंबर तक और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13 और 14 दिसंबर को तथा अरुणाचल प्रदेश में 15 से 17 दिसंबर तक छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 से 15 दिसंबर के दौरान छिटपुट स्थानों पर गरज और बिजली के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है.

15 दिसंबर तक इन राज्यों में भीषण शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 दिसंबर को तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बने रहने की प्रबल संभावना है. 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीतलहर रहेगी, जबकि 14 दिसंबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भीषण शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

18 दिसंबर तक इन राज्यों में घना कोहरा रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है, और 14 और 15 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अत्यधिक घना कोहरा रहेगा. 14 से 18 दिसंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है; 14 से 16 दिसंबर के दौरान असम, मेघालय और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में; 15 और 16 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी कोहरा छाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >