Rain Alert: मूसलाधार बारिश की चेतावनी! 10 से 13 फरवरी तक अलर्ट, इन तीन राज्यों में सबसे ज्यादा असर

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि 10 से 13 फरवरी के बीच देश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.

Rain Alert: एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में बदलेगा. जम्मू कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक बारिश का असर दिखने की संभावना है.इसके अलावा राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आने वाले दिनों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. आईएमडी का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है. इसके असर के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि बारिश, बर्फबारी और कोल्ड वेव के कारण पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ सकती है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट आ सकती है.

दिल्ली में औसत से 4 डिग्री ज्यादा तापमान

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में तापमान में इजाफा हो रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. जबकि, न्यूनतम तापमान भी दहाई अंक से नीचे है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है.

यूपी में आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में अगले एक सप्ताह के अंदर तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है. अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में कोहरा छाने से लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है. इसके साथ ही 14 फरवरी तक प्रदेश में तेज हवा और बारिश होने के आसार भी नहीं जताए गए हैं. यूपी में मौसम में बहुत खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. लेकिन एक सप्ताह के बाद तापमान में 3 से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10, 11,13 और 14 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा.

राजस्थान में बढ़ रहा है तापमान

राजस्थान में भी मौसम बदल रहा है. दिन में खिली धूप में सर्दी का अहसास कम हो रहा है, लेकिन शाम और सुबह के समय कड़ाके की सर्दी सता रही है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है. फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है.

सर्द हवाओं की चपेट में कई राज्य

पहाड़ों में बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण कई मैदानी इलाकों में ठंड पड़ रही है. दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक तेज हवा चल रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी सर्द हवाएं चल रही है. उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम ठंड में इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 से 13 फरवरी तक बारिश, बर्फबारी और सर्द हवाओं का दौर रह सकता है.

Also Read

Rain Alert: चक्रवात की एंट्री! 9 फरवरी से बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Rain Alert: 8 से 12 फरवरी तक आंधी-तूफान का दौर,भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >