Video : जब अनंत अंबानी की शादी में दूसरे नेता हो रहे थे शामिल तो राहुल गांधी कर रहे थे पिज्जा ऑर्डर

Rahul Gandhi Video : राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वे एक रेस्तरां में पिज्जा ऑर्डर कर रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो

Rahul Gandhi Video : जहां एक ओर सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका के वीडियो वायरल हैं. वहीं एक वीडियो राहुल गांधी का भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कांग्रेस नेता एक रेस्टोरेंट बैठे नजर आ रहे हैं और खाने का आनंद ले रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वे कहते दिख रहे हैं कि क्या राहुल मुंबई में सितारों से सजी शादी में शामिल नहीं हुए?

वीडियो की बात करें तो इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी नीली टी-शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उनके सामने कोई बैठा है जिससे वे बात कर रहे है. वीडियो काफी दूर से किसी ने शूट किया है. इसे सत्यम पटेल नाम के ‘एक्स’ यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि जब सभी पॉलिटिकल लीडर अंबानी परिवार की शादी में शामिल हुए, तब राहुल गांधी एक रेस्तरां में पिज्जा ऑर्डर कर रहे थे.

Read Also : Anant Ambani-Radhika Reception: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘रिसेप्शन’ में क्या जाएंगी सोनिया गांधी?

लालू प्रसाद परिवार के साथ पहुंचे थे शादी में

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुए जिसकी तसवीर सामने आई. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी ने लालू प्रसाद और उनके परिवार पर तंज कसा. सूबे के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमें इन लोगों की कथनी और करनी पर गौर करना चाहिए. उनके सहयोगी राहुल गांधी अंबानी और अदाणी पर हमला करते रहते हैं. राजद नेता भी अपनी राजनीतिक रैलियों में ऐसा ही करते हैं और अब ये शादी में शिरकत कर रहे हैं.

पीएम मोदी पहुंचे थे आशीर्वाद देने

अनंत अंबानी और राधिका को पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. 12 जुलाई को शादी के बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >