राहुल गांधी ने किया परभणी का दौरा, कहा- सोमनाथ दलित थे इसलिए की गई हत्या

Rahul Gandhi visiting violence-hit Parbhani: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को महाराष्ट्र के हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा किया. उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की.

Rahul Gandhi visiting violence-hit Parbhani : लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा करने के बाद महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा, “मैंने परिवार और मारे गए और पीटे गए लोगों से मुलाकात की है. उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो, तस्वीरें दिखाईं. यह 100% हिरासत में मौत है. उसकी हत्या की गई है और मुख्यमंत्री ने पुलिस को संदेश देने के लिए विधानसभा में झूठ बोला. इस युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दलित था और संविधान की रक्षा कर रहा था. आरएसएस की विचारधारा संविधान को नष्ट करने की है. हम चाहते हैं कि इस मामले का तुरंत समाधान हो और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिले. कोई राजनीति नहीं हो रही है. विचारधारा जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है इसलिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उनकी हत्या की है वे जिम्मेदार हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए.”

Rahul Gandhi ने कहा- सूर्यवंशी को पुलिस ने मार डाला

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सोमनाथ सूर्यवंशी को पुलिस ने मार डाला और यह हिरासत में मौत का मामला है. परभणी में 10 दिसंबर को डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद हिंसा भड़की थी.

सोमनाथ सूर्यवंशी की न्यायिक हिरासत में हुई थी मौत

पुलिस के अनुसार, परभणी जिला केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में रखे गए सूर्यवंशी को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां 15 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी. सूर्यवंशी उन 50 से अधिक लोगों में शामिल थे, जिन्हें हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में क्या दिया था बयान?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परभणी हिंसा की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने हिंसा को लेकर विधानसभा में कहा था, “सूर्यवंशी ने मजिस्ट्रेट को बताया था कि उन्हें प्रताड़ित नहीं किया गया और सीसीटीवी फुटेज में भी क्रूरता का कोई सबूत नहीं दिखा.”

Also Read: Maharashtra Portfolio Allocation: सीएम फडणवीस को गृह मंत्रालय, अजित को वित्त, देखें शिंदे को क्या मिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >