भारतीय सेना पर बयान देकर बुरे फंसे राहुल गांधी, बीजेपी ने बताया जयचंद, कांग्रेस से बाहर करने की मांग की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, राहुल गांधी का बयान हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम करता है. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है. भारतीय सेना शौर्य और शौर्य की प्रतीक है. हम जानते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ एमओयू साइन किया था.

भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की पिटाई करने संबंधी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर तीखा हमला किया. बीजेपी ने राहुल गांधी को कांग्रेस से बाहर करने की मांग की और उन्हें जयचंद कह दिया. इधर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड‍्डा ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा की.

राहुल गांधी का बयान सेना का मनोबल गिराने वाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, राहुल गांधी का बयान हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम करता है. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है. भारतीय सेना शौर्य और शौर्य की प्रतीक है. हम जानते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ एमओयू साइन किया था. नड्डा ने आगे कहा, जब भारतीय सेना डोकलाम में थी, राहुल गांधी चीनी दूतावास में चीनी अधिकारियों से चुपचाप मिले. नड्डा ने आगे कहा, हम यह भी जानते हैं कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा पर सवाल उठाए थे, यह बताता है कि वह भारत की भाषा नहीं बोलते हैं. वह वही भाषा बोलते हैं जो पाकिस्तान बोलता है. मैं ऐसे बयानों की निंदा करता हूं, यह देश के प्रति राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है.

राहुल गांधी को पार्टी से बाहर का रास्त दिखा देना चाहिए : गौरव भाटिया

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रिमोट से संचालित नहीं होते हैं और अगर विपक्षी दल देश के साथ खड़ा है तो राहुल को उनकी टिप्पणियों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए. जिसने भारत का अपमान किया है और सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ा है. भाटिया ने आगे कहा, राहुल गांधी का चरित्र जयचंद वाला है.

Also Read: India China Clash: राहुल गांधी के चीन से युद्ध वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा- यह नेहरू का भारत नहीं

राहुल गांधी ने भारतीय सेना पर क्या दिया था बयान

राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी जवानों के बीच हाल ही में हुई झड़प के संदर्भ में राहुल गांधी ने कहा था कि क्षेत्र में भारतीय जवानों की पिटाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >