Rahul Gandhi: भगवान शिव की तस्वीर लेकर सदन में क्यों खड़े हुए राहुल गांधी, बतायी यह वजह

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को हिंदू कहने वाले हर समय ‘हिंसा और नफरत फैलाने’ में लगे हैं.

Rahul Gandhi: शुक्रवार को सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा को दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि ये अहिंसा का देश है, ये डर का देश नहीं है. उन्होंने भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि भगवान शिव कहते हैं डरो मत, डराओ मत. वे अहिंसा की बात करते हैं. ‘जो अपने आप को हिंदू कहते हैं कि वो 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं, नफरत की बात करते हैं’. उन्होंने बीजेपी से कहा कि  आप हिंदू हो नहीं. नेता प्रतिपक्ष ने सदन में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि शंकर भगवान से सच, साहस और अहिंसा की प्रेरणा मिलती है.

भगवान शिव की अभय मुद्रा का किया जिक्र
भगवान शिव की अभय मुद्रा का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस्लाम, सिख, ईसाई, बौद्ध और जैन, सभी धर्मों में यह मुद्रा नजर आती है. इसी दौरान उन्होंने अयोध्या में बीजेपी की हार का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने बीजेपी को एक संदेश दिया है. उन्होंने अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए दावा किया कि बीजेपी ने पीएम मोदी के अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए दो बार सर्वे करवाया था. सर्वे करने वालों ने साफ कह दिया कि अयोध्या से चुनाव मत लड़िएगा, अयोध्या की जनता हरा देगी. इसलिए पीएम मोदी वाराणसी गए और वहां भी किसी तरह बचकर निकले.

अन्य धर्मों का भी किया जिक्र
भगवान शिव की तस्वीर दिखाने के साथ ही राहुल गांधी ने सदन में कुरान का भी जिक्र किया इसके अलावा जीजस और गुरु नानक की भी तस्वीर दिखाई. उन्होंने कहा कि कुरान में लिखा है कि डरना नहीं है. जीजस भी कहते हैं कि न डरो और न ही डराओ. राहुल गांधी ने कहा कि सभी धर्म में अहिंसा की बात कही गई है और डर मिटाने की बात कही गई है. सभी धर्मों में अहिंसा की बात कही गई है. राहुल ने कहा कि हमारा देश अहिंसा का देश है और अहिंसा हिंदुत्व का प्रतीक है. भाषा इनपुट

Also Read: सदन में ‘हिंदू’ पर क्या बोल गये राहुल गांधी… जवाब देने खड़े हो गए पीएम मोदी, भड़क गये अमित शाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >