लंदन में सिर्फ देश के लोकतंत्र पर उठाया था सवाल, राहुल गांधी ने दी सफाई, पूछा- मैं एंटी नेशनल कैसे?

विदेश मंत्रालय की कंस्लटेटिव कमेटी में राहुल गांधी ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान दिए बयानों पर सफाई दी है. राहुल ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने सिर्फ लोकतंत्र के हालात पर सवाल उठाये हैं. मैंने कहा था कि यह आंतरिक मामला है, जिसका हल हम निकाल लेंगे.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन में दिये बयान पर देश में बवाल मचा है. बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही बीते पांच दिनों से बाधित हैं. लोकसभा और राज्यसभा खुल तो रहे हैं लेकिन उसमें कार्यवाही नहीं हो रही है. भारी शोर शराबा के बाद सदन में सिर्फ हंगामा हो रहा है. बीजेपी लगातार राहुल गांधी से उनके बयान के लिए माफी मांगने पर अड़ी है, तो कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि राहुल माफी नहीं मांगेंगे. इन सबके बीच बड़ी खबर आ रही है कि राहुल गांधी ने अपने लंदन वाले बयान पर सफाई दी है.

राहुल ने अपने बयान पर दी सफाई: आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय की कंस्लटेटिव कमेटी में राहुल गांधी ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान दिए बयानों पर सफाई दी है. राहुल ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने सिर्फ लोकतंत्र के हालात पर सवाल उठाये हैं. कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने कहा, मैं किसी भी देश से हस्तक्षेप करने के लिए नहीं कहा था. मैंने कहा था कि यह आंतरिक मामला है, जिसका हल हम निकाल लेंगे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को विदेश मंत्रालय ने पार्लियामेंट्री कंसल्टेटिव कमेटी की मीटिंग बुलाई थी. बैठक में राहुल गांधी भी शामिल हुए थे, इसी दौरान उन्होंने लंदन वाले बयान पर सफाई दी. राहुल ने कहा कि लंदन में मैंने केवल भारतीय लोकतंत्र का मुद्दा उठाया और इसके लिए उन्हें एंटी नेशनल नहीं कहा जा सकता है. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक राहुल को बीच में विदेश मंत्रा एस जयशंकर प्रसाद ने टोकते हुए कहा कि यहां सिर्फ मुद्दे की बात होनी चाहिए, कोई राजनीतिक बात नहीं.

Also Read: अफगानिस्तान: तालिबानी राज में 50 फीसदी पत्रकारों की गई नौकरी, आर्थिक संकट के साथ खौफ में जी रहे जर्नलिस्ट

गौरतलब है कि राहुल गांधी लंदन में लोकतंत्र पर सवाल उठाए थे. उन्होंने लंदन में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है. वहीं, उन्होंने चीन को लेकर भी भारत सरकार के खिलाफ बोला था कि चीन की सेना बॉर्डर के पास क्या कर रही है. लंदन में राहुल ने अपने फोन पर कहा था कि उन्हें अधिकारियों ने सलाह दी थी कि मैं फोन पर सावधानी से बात करूं. क्योंकि उनके फोन पर पेगासस था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >