Narendra Modi Interview: नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू पर राहुल गांधी का हमला, कहा- प्रधानमंत्री पकड़े गए हैं इसलिए दे रहे साक्षात्कार

Narendra Modi Interview: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत की. जिसमें पीएम ने कई मुद्दों पर बात की और अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर भी बड़ा बयान दिया. इधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम के इंटरव्यू पर जोरदार हमला बोला है.

Narendra Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एएनआई को दिए इंटरव्यू पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री पकड़े गए हैं इसलिए इंटरव्यू दे रहे हैं. प्रधानमंत्री बताएं कि एक दिन सीबीआई जांच शुरू होती है और उसके तुरंत बाद उन्हें पैसे मिलते हैं और उसके तुरंत बाद सीबीआई जांच खत्म कर दी जाती है. राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, चुनावी बॉन्ड में अहम चीज है- नाम और तारीख. अगर आप नाम और तारीख देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि उन्होंने (दाताओं ने) चुनावी बॉन्ड कब दिया था. उसके बाद उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दिया गया या उनके खिलाफ सीबीआई जांच वापस ले ली गई.

चुनावी बॉन्ड पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, चुनावी बॉन्ड के कारण आपको पैसे का पता चल रहा है. किस कंपनी ने दिया? कैसे दिया? कहां दिया? चुनावी बांड को खत्म करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीएम मोदी ने कहा, मैं कहता हूं कि जब विपक्ष के नेता ईमानदारी से सोचेंगे, हर किसी को पछतावा होगा. राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं के चुनावी बांड पर आरोप और क्या यह एक खराब निर्णय था, इस पर पीएम मोदी ने कहा, अगर चुनावी बांड नहीं होते, तो किसके पास यह पता लगाने की शक्ति होती कि पैसा कहां से आया और कहां से आया. यह चुनावी बांड की सफलता की कहानी है कि चुनावी बांड थे, इसलिए आपको पैसे का एक निशान मिल रहा है. आज हमने देश को पूरी तरह से काले धन की ओर धकेल दिया है. इसलिए मैं कहता हूं कि बाद में जब ईमानदारी से सोचेंगे तो सभी को पछताना पड़ेगा. देशभर में कुल 3000 कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड दान किया था. 3000 कंपनियों में से 26 कंपनियां ऐसी थीं जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. इन 26 में से कुल 16 कंपनियां ऐसी थीं, जिन्होंने जब छापे पड़ रहे थे, तब बॉन्ड खरीदा था. इन 16 कंपनियों ने जो बॉन्ड खरीदे, उसमें से 37% रकम बीजेपी के पास है, 63% विपक्ष के पास.

चुनावी बॉण्ड योजना रद्द करने से काले धन की भूमिका बढ़ेगी: अश्विनी कुमार

पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने चुनावी बॉन्ड पर कुछ दिनों पहले कहा था कि आम चुनाव से ठीक पहले चुनावी बॉण्ड योजना को खत्म करने से काले धन की भूमिका बढ़ेगी. कुमार ने अपनी पुस्तक ‘ए डेमोक्रेसी इन रिट्रीट: रीविजिटिंग द एंड्स ऑफ पावर’ पर एक चर्चा के दौरान कहा था कि भारत में लोकतंत्र कमजोर पड़ रहा है और इसे इसकी संस्थाओं द्वारा नहीं, बल्कि लोगों द्वारा ही बचाया जाएगा.

चुनावी बॉण्ड पर कांग्रेस लगातार बीजेपी और मोदी सरकार पर बोल रही हमला

कांग्रेस चुनावी बॉन्ड पर लगातार बीजेपी ओर मोदी सरकार पर हमलावर रही है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी बॉण्ड योजना पर की गई टिप्पणी को लेकर निशाना साधा. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बॉण्ड से जुड़े जो आंकड़े सामने आए हैं उनसे भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार के ‘घोर भ्रष्टाचार’ का खुलासा हुआ है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पिछले दिनों पोस्ट किया था, हर दिन प्रधानमंत्री पाखंड की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और बेईमानी की और अधिक गहराई में उतरते जा रहे हैं. रमेश ने आरोप लगाया था, चुनावी बॉण्ड योजना को पूरी तरह से गुप्त रखने के लिए डिजाइन किया गया था. दूसरे शब्दों में, प्रधानमंत्री मोदी जनता से यह विवरण छिपाना चाहते थे कि राजनीतिक दलों के पास धन कहां से आया है, और उनका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना को कर दिया रद्द

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को चुनावी बॉन्ड योजना को समाप्त कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 की चुनावी बॉण्ड योजना को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सूचना के अधिकार के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करार देते हुए इसे रद्द कर दिया था.

Also Read: ‘पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए’, एलन मस्क पर बोले पीएम मोदी

Also Read: Narendra Modi Interview: वन नेशन वन इलेक्शन, राम मंदिर और र��हुल गांधी पर क्या बोले पीएम मोदी

Also Read: Electoral Bonds: चुनावी बॉन्ड खत्म करने पर बोले पीएम मोदी- एक दिन हर किसी को होगा पछतावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >