Telangana Poll: राहुल गांधी ने बीआरएस को ‘बीजेपी रिश्तेदार समिति’ करार दिया, एआईएमआईम पर भी बोला हमला

कांग्रेस नेता ने कहा, राजनीति में बहुत जरूरी होता है कि हमें यह मालूम हो कि हम किससे लड़ रहे हैं. जो शक्ति हमारे खिलाफ खड़ी है वो कौन है, यह समझना जरूरी होता है. तेलंगाना में कांग्रेस सिर्फ बीआरएस से नहीं लड़ रही है, वह बीआरएस, भाजपा और एआईएमआईएम तीनों के खिलाफ लड़ रही है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को ‘बीजेपी रिश्तेदार समिति’ करार दिया. राहुल ने कहा, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और एआईएमआईम के नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर की कार्रवाई नहीं होती क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपना मानते हैं.

राहुल गांधी ने बीजेपी, बीआरएस और एआईएमआईएम के बीच साझेदारी होने का किया दावा

राहुल गांधी ने हैदराबाद के निकट तुक्कूगोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा, बीआरएस और एआईएमआईएम के बीच ‘साझेदारी’ होने का दावा किया और कहा कि कांग्रेस तेलंगाना में इन तीनों दलों से लड़ रही है.

तेलंगाना में कांग्रेस ने दी छह गारंटी

राहुल गांधी ने तेलंगाना में कांग्रेस की छह ‘गारंटी’ का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ इनको कर्नाटक की तरह पूरा किया जाएगा.

राजनीति में बहुत जरूरी होता है कि हमें यह मालूम हो कि हम किससे लड़ रहे हैं : राहुल

कांग्रेस नेता ने कहा, राजनीति में बहुत जरूरी होता है कि हमें यह मालूम हो कि हम किससे लड़ रहे हैं. जो शक्ति हमारे खिलाफ खड़ी है वो कौन है, यह समझना जरूरी होता है. तेलंगाना में कांग्रेस सिर्फ बीआरएस से नहीं लड़ रही है, वह बीआरएस, भाजपा और एआईएमआईएम तीनों के खिलाफ लड़ रही है. उन्होंने दावा किया कि ये तीनों दल अपने आपको अलग-अलग बताते हैं, लेकिन मिलकर काम कर रहे हैं. गांधी ने आरोप लगाया कि संसद के भीतर कई मौकों पर बीआरएस ने भाजपा की मदद की. उन्होंने कहा, जब भी भाजपा को जरूरत पड़ी, बीआरएस ने उसकी मदद की. गांधी ने दावा किया, आज हमने जनसभा करने का फैसला किया तो तीनों दलों ने भी आज के दिन सभा करने का फैसला कर लिया क्योंकि वे हमारी सभा को प्रभावित करना चाहते थे. वे हमारी सभा को प्रभावित नहीं कर पाए.

Also Read: सनातन धर्म विवाद में नहीं पड़ेगी कांग्रेस! जानें सीडब्ल्यूसी की बैठक में क्या बोले राहुल गांधी

नरेंद्र मोदी केसीआर और एमआईएमआईएम को अपना मानते हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा, चंद्रशेखर राव और असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए कहा, विपक्ष के हर नेता पर कोई न कोई मामला है. ईडी, सीबीआई, आयकर विपक्ष के नेताओं के पीछे पड़े रहते हैं, लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री और एआईएमआई के नेताओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होता. नरेंद्र मोदी जी कभी अपने लोगों के ऊपर आक्रमण नहीं करते. वह केसीआर और एमआईएमआईएम को अपना मानते हैं. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, हम बीआरएस को ‘भाजपा रिश्तेदार समिति’ कहते हैं क्योंकि तेलंगाना में पूरा का पूरा फायदा केसीआर के परिवार हो मिलता है.

राहुल गांधी का दावा, 100 दिनों में बीआरएस की सरकार जाने वाली है

राहुल गांधी ने दावा किया कि अगले 100 दिनों में बीआरएस की सरकार जाने वाली है, भाजपा और एआईएमआईएमआई कोई नहीं रोक सकता. तेलंगाना में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. राहुल गांधी ने तेलंगाना के गठन का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी जो कहती हैं, उसे करती हैं.

Also Read: MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया के निशाने पर राहुल गांधी! कहा- चुनाव से पहले किया था वादा लेकिन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >