Monsoon Session 2024: मणिपुर की इन महिलाओं के आंसू को लोकसभा में पोछने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी

Monsoon Session 2024: मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है. इसमें विपक्ष मणिपुर मामले को जोरदार तरीके से उठाएगा. इस बात के संकेत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले ही दे चुके हैं.

Monsoon Session 2024: मणिपुर हिंसा का मामला संसद में विपक्ष जोरदार तरीके से उठाएगा. इसके संकेत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पहले राहुल गांधी पहले ही दे चुके हैं. प्रदेश में हिंसा के बाद कांग्रेस नेता तीन बार वहां जा चुके हैं. तीसरे दौरे के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में कुछ लोग नजर आ रहे हैं जो हालात के बारे में बता रहे हैं.

राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया उसमें नजर आ रहा है कि जिरीबाम राहत शिविर में एक महिला उनसे सुरक्षा की गुहार लगा रही है. वो कह रही है कि सर हमें सुरक्षा चाहिए….हमारी घर जाने की इच्छा है. हम कितने दिन इस राहत शिविर में रहेंगे. मेरी दादी अभी भी वहीं हैं. इसपर कांग्रेस नेता ने पूछा कि क्या वो ठीक हैं. इसपर महिला कहती है मुझे नहीं पता कि वो कैसी है. उससे हमारा संपर्क नहीं हो पाया है. हमारे गांव में घरों को जलाया जा रहा है.

यहां बम ब्लास्ट हुआ : शख्स ने कहा

जब राहुल गांधी का काफिला बैरिकेड वाली सड़कों से गुजरता है तो उस वक्त एक शख्स कहता सुनाई दे रहा है, यहां बम ब्लास्ट हुआ है. वीडियो में महिलाएं रोती हुईं नजर आ रहीं हैं. महिलाएं कह रहीं हैं कि हम अपने घर में रहना चाहतीं हैं. महिलांए रोती हुई कहतीं हैं कि हमारे सीएम हमसे मिलने नहीं आए और ना ही गृह मंत्री ही…

महिला अचानक राहुल गांधी के पास आई

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अचानक राहुल गांधी के पास आती है और उनका हाथ पकड़कर रोने लगती है. इसपर कुछ महिलाएं बतातीं हैं कि इसके भाई की मौत हो गई है. कांग्रेस नेता उसे बगल में बैठाते हैं और उसे ढाढ़स बंधाते हैं. महिलांए बतातीं हैं कि यहां किसी भी तरह की दवा उपलब्ध नहीं है. यहां कोई मदद नहीं मिल रही है.

Read Also : ‘मणिपुर आएं पीएम मोदी’, हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा के बाद आया राहुल गांधी का बड़ा रिएक्शन

मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू

मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा जो 12 अगस्त को समाप्त होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >