Gen Z बचाएंगे देश का संविधान, वोट चोरी पर राहुल गांधी ने खेला नेपाल कार्ड

Rahul Gandhi On Vote Chori: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी को लेकर एक बार फिर से चुनाव आयोग पर हमला बोला. उन्होंने इसे मुहिम का रूप दे दिया है और इसको लेकर गुरुवार को धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. राहुल गांधी अब इस मुहिम को लेकर नेपाल कार्ड खेला है.

Rahul Gandhi On Vote Chori: राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए गुरुवार को एक बार फिर से चुनाव आयोग पर हमला बोला. उन्होंने मतदाता सूचियों से कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम हटाए जाने का विषय उठाया. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, सीईसी ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या करने वालों और वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं. राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर गुरुवार देर शाम एक ट्वीट भी किया. जिसमें उन्होंने नेपाल कार्ड खेला. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे. हाल ही में नेपाल में Gen Z ने जोरदार प्रदर्शन किया था और जोरदार हिंसा किया था. कई सरकारी आवास जल डाले गए.

राहुल गांधी ने क्या किया ट्वीट?

राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमला करते हुए एक्स पर ट्वीट कर दिया. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- “देश के युवा, देश के स्टूडेंट, देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे. मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं. जय हिंद!”

बीजेपी ने राहुल गांधी पर बोला हमला

राहुल गांधी के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘घुसपैठियों को बचाने की राजनीति’’ कांग्रेस नेता का एकमात्र एजेंडा प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि यदि अवैध मतदाताओं को बचाने के कांग्रेस के कथित एजेंडे को अनुमति दी गई तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हितों को सबसे अधिक नुकसान होगा.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Press Conference : कांग्रेस के गढ़ में योजनाबद्ध तरीके से वोटरों के नाम हटाए गए, राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >