Maharashtra Election 2024: तिजोरी खोलकर राहुल गांधी ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मजाक उड़ाया

Maharashtra Election 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मजाक उड़ाया. जानें कांग्रेस नेता ने सरकार को लेकर क्या कहा

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है. इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश की महायुति सरकार पर हमला किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कुछ अरबपतियों और गरीबों की विचारधारा के बीच की लड़ाई है. जाति जनगणना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है. हम इसे करेंगे.

मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटा देंगे. धारावी पुनर्विकास योजना पर उन्होंने कहा कि भूमि वहां रहने वाले लोगों की है. पूरी राजनीतिक मशीनरी एक केवल व्यक्ति की मदद के लिए इस्तेमाल की जा रही है. ‘फॉक्सकॉन’, ‘एयरबस’ जैसी 7 लाख करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाएं गुजरात चली गई. इससे महाराष्ट्र के युवाओं की नौकरियां छिन गईं.

महिलाओं और किसानों पर कांग्रेस का रहेगा फोकस: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में जाए. अनुमान है कि 1 लाख करोड़ रुपये 1 अरबपति को दिए जाएंगे. हमारी सोच है कि महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों, बेरोजगारों, युवाओं को मदद की जरूरत है. हम हर महिला के बैंक खाते में 3000 रुपये जमा करेंगे. महिलाओं और किसानों के लिए बस यात्रा फ्री होगी. किसानों के 3 लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाएंगे. सोयाबीन के लिए 7,000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाएगा.

‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मजाक राहुल गांधी ने उड़ाया

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का मजाक उड़ाया. सबके सामने उन्होंने एक तिजोरी निकाली और उसमें से मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी का एक पोस्टर निकाला. इतना करने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा- जब तक ये साथ हैं तब तक ये सुरक्षित हैं.

Read Also : Liquor Shop Closed : जानें महाराष्ट्र में कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >