Rahul Gandhi in Manipur: गोलीबारी के बाद राहुल गांधी ने किया जिरीबाम में राहत शिविरों का दौरा

Rahul Gandhi in Manipur: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मणिपुर पहुंचने से पहले मणिपुर के जिरीबाम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की. सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई.

Rahul Gandhi in Manipur: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मणिपुर के दौरे पर हैं. इससे पहले प्रदेश के जिरीबाम जिले के गुलारथल इलाके में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को तड़के गोलीबारी की. राहुल गांधी ने जिरीबाम में राहत शिविरों का दौरा किया और जातीय हिंसा से प्रभावित लोगों से मिले.

सुबह सात बजे तक हुई गोलीबारी

गोलीबारी को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे गुलारथल के मेइती इलाके की ओर कई बार गोलियां चलाईं. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. गोलीबारी सुबह सात बजे तक जारी रही. एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. राज्य पुलिस का एक बुलेटप्रूफ वाहन गोलीबारी की चपेट में आ गया.

Read Also : ‘गुजरात में भी हराएंगे’, मोदी के गढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने निकल पड़े राहुल गांधी

जिरीबाम जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. ड्रोन के जरिए फोटोग्राफी पर बैन लगाया गया. सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए ड्रोन, गुब्बारे या किसी अन्य माध्यम से हवाई फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पर प्रशासन की पैनी नजर है. इस बात पर जोर दिया गया कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >