Manipur Violence: चुराचांदपुर पहुंचे राहुल गांधी, भाजपा ने कहा- चिंगारी भड़काने का काम न करें

Manipur Violence : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले के रोके जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा ने कांग्रेस नेता के मणिपुर दौरे पर कटाक्ष किया है.

Manipur Violence : मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इंफाल पहुंचे. बिष्णुपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोक दिया. मामले पर भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आयी है. पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि राहुल गांधी के मणिपुर जाने से पहले वहां की ऑल मणिपुर स्टूडेंट यूनियन ने राहुल गांधी के विजिट को बायकॉट करने की मांग की है. कई सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन ने भी आह्वान किया था कि राहुल गांधी मणिपुर न आयें और यहां चिंगारी भड़काने का काम न करें.

संबित पात्रा ने कहा कि हमें मीडिया के माध्यम से पता चला है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर का दौरा कर रहे हैं. जिद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है संवेदनशीलता….हम एक लोकतांत्रिक देश हैं, यही वजह है कि उन्हें मणिपुर जाने से किसी ने नहीं रोका. हालांकि, मणिपुर प्रशासन ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे की खबर सामने आने के बाद से उनके मणिपुर दौरे पर कई बार विरोध प्रदर्शन हुआ है.

चुराचांदपुर पहुंचे राहुल गांधी

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले के रोके जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. खबर लिखे जाने तक राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंच गये हैं. मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह ने कहा कि लोग राहुल गांधी के स्वागत के लिए सड़कों पर खड़े हैं लेकिन बिष्णुपुर SP, ASP, ADM और अन्य पुलिस अधिकारी सड़कों पर उन्हें रोक रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ने सड़कें बंद करने के निर्देश भी दिये हैं. वे इसका राजनीतिकरण कर रहे हैं. वे केवल यह कह रहे हैं कि कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है और हमें आगे नहीं बढ़ने दे रहे.


क्यों रोका गया काफिला

इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार हिंसा प्रभावित राज्य में राहुल गांधी की यात्रा को विफल करने की पूरी कोशिश कर रही है. क्षेत्र में राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को राज्य की राजधानी से लगभग 20 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में पुलिस ने रोक दिया. पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर कहा कि रास्ते में हिंसा की आशंका के चलते काफिले को रोकने का काम किया गया. उनकी सुरक्षा को खतरा है. हम राहुल गांधी को आगे बढ़ने देने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >