राहुल गांधी को लगी ठंड, हाफ जैकेट में आये नजर, पदयात्रा में शामिल हुईं प्रियंका, महबूबा ने भी दिया साथ

अवंतीपुरा में शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आईं. महबूबा मुफ्ती की पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा से शनिवार सुबह अपनी भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू की. एक दिन पहले पार्टी की ओर से सुरक्षा चूक का आरोप लगाने के बाद यात्रा को अनंतनाग जिले में अस्थाई रूप से रोक दिया गया था. राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं.

राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती

अवंतीपुरा में शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आईं. महबूबा मुफ्ती की पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए.

कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाया, गृह मंत्री की लिखी चिट्ठी

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्र-शासित प्रदेश में पुलिस की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से नाकाम रहे हैं. आरोपों पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा था कि जितने लोगों की उम्मीद थी, उससे कहीं अधिक भीड़ जुटने की वजह से सुरक्षा संसाधनों पर दबाव बढ़ गया और ऐसा प्रतीत हुआ कि राहुल गांधी की यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं. इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी और जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.

Also Read: Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक? कांग्रेस-भाजपा के बीच दंगल

राहुल गांधी की बढ़ायी गयी सुरक्षा

यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा बलों ने यात्रा के आगाज़ स्थल तक जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया था। केवल अधिकृत वाहनों और पत्रकारों को ही कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति दी गई थी. राहुल के इर्द-गिर्द तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा मौजूद है.

टी-शर्ट के ऊपर एक हाफ जैकेट पहने दिखे राहुल गांधी

दक्षिण कश्मीर जिले के चुरसू इलाके में उत्साही समर्थकों ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का स्वागत किया. बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक तिरंगा और पार्टी का झंडा लेकर राहुल की अगवानी के लिए उमड़ पड़े. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सफेद टी-शर्ट में सुबह 9.20 बजे एक बार फिर यात्रा शुरू की, लेकिन उन्होंने टी-शर्ट के ऊपर एक हाफ जैकेट पहन रखी थी.

सुरक्षा कारण से राहुल ने रोक दी थी यात्रा

राहुल गांधी को शुक्रवार को काजीगुंड क्षेत्र में अपनी यात्रा रोकनी पड़ी थी, क्योंकि सुरक्षा बल बनिहाल सुरंग के इस तरफ इकट्ठा हुई भारी भीड़ को प्रबंधित करने में विफल रहे थे. इसी सुरंग से यात्रा ने कश्मीर घाटी में प्रवेश किया था. इसके बाद राहुल बमुश्किल 500 मीटर भी नहीं चल सके थे. राहुल के सुरक्षाकर्मियों ने उनसे यात्रा रोकने के लिए कहा, क्योंकि भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे. इसके बाद, राहुल कार से अनंतनाग जिले के खानाबल पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया.

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का आगे का प्लान

यात्रा को पम्पोर के गलंदर इलाके के बिरला स्कूल के पास कुछ देर रुकने के बाद दिन में श्रीनगर के बाहरी इलाके पंठा चौक पहुंचना है. पंठा चौक पर रात्रि विश्राम के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार सुबह आगे बढ़ेगी और शहर के बोलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास समाप्त होगी. राहुल सोमवर को एमए रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा होगी. इस जनसभा में 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज़ पिछले साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >