Congress New President: राहुल गांधी ने नये अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत पर बधाई दी, कह दी बड़ी बात

राहुल गांधी ने ट्वीट किया और मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को संभालने जा रहे खड़गे का व्यापक अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी के बहुत काम आएगी. उन्होंने ट्वीट किया, मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत पर बधाई दी है. भारत जोड़ो यात्रा में जुटे राहुल गांधी ने ट्वीट कर खड़गे को बधाई दी.

राहुल गांधी बोले- खड़गे का अनुभव पार्टी के लिए काम आयेगी

राहुल गांधी ने ट्वीट किया और मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को संभालने जा रहे खड़गे का व्यापक अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी के बहुत काम आएगी. उन्होंने ट्वीट किया, मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई. कांग्रेस अध्यक्ष भारत के लोकतांत्रिक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है. राहुल गांधी ने कहा, इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को संभालने जा रहे खड़गे जी का व्यापक अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी के बहुत काम आएगी.

Also Read: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई, राहुल-प्रियंका को भी दिया धन्यवाद

खड़गे ने थरूर को भारी अंतर से हराया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के नये अध्यक्ष निर्वाचित किए गए. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया. कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खरगे को निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने बताया कि खरगे को 7,897 वोट मिले तथा थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए.

शशि थरूर ने हार के बाद खड़गे को दी बधाई, कहा- कांग्रेस के मजबूत होने का सिलसिला शुरू हुआ

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार रहे शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा, कांग्रेस के मजबूत होने का सिलसिला आरंभ हो चुका है. थरूर के अनुसार, नेहरू-गांधी परिवार का कांग्रेस सदस्यों के दिलों में हमेशा एक विशेष स्थान रहा है और आगे भी रहेगा. थरूर ने कहा, अंतिम फैसला खड़‍गे के पक्ष में रहा, कांग्रेस चुनाव में उनकी जीत के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देना चाहता हूं. उन्होंने कहा, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को इस चुनाव में उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >