Rahul Gandhi: प्रताप सारंगी को देखने पहुंचे राहुल गांधी, बीजेपी सांसद ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप, देखें Video

Rahul Gandhi: संविधान पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सिर फुटव्वल होने की नौबत आ गई है. राहुल गांधी के तथाकथित धक्के से बीजेपी के दो सांसद घायल हो गये हैं. सांसद प्रताप सारंगी का सिर फूट गया है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है.

Rahul Gandhi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है. वीडियो में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उस जगह जा रहे हैं, जहां चोट लगने के बाद सांसद प्रताप सारंगी बैठे हैं. राहुल गांधी को देखकर सांसद निशिकांत दुबे भड़क गये. उन्होंने चिल्लाते राहुल गांधी से कहा कि गुंडागर्दी करते हो. बूढ़े आदमी को गिरा दिया धक्का देकर. इस वीडियो को बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “ओडिशा के बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी उस समय घायल हो गए, जब राहुल गांधी ने दूसरे सांसद को धक्का दे दिया, जिससे वह सारंगी पर गिर गए. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की घोर लापरवाही और अहंकार सबके सामने है. कांग्रेस नेतृत्व अब शारीरिक हमलों पर उतारू हो गया है.”

राहुल के खिलाफ पारित हो निंदा प्रस्ताव- जेपी नड्डा

संसद में धक्का-मुक्की पर राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा ने मांग करते हुए कहा कि उच्च सदन में एक प्रस्ताव पारित कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के इस आचरण के खिलाफ एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए. नड्डा ने कहा कि संसद में संविधान पर चर्चा हुई उससे कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो गयी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सदस्यों ने अपना आपा खो दिया है. वो बौखला गये हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अलोकतांत्रिक तरीके हमारे सांसदों से धक्का मुक्की की. दो सांसद घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

Also Read: Rahul Gandhi Press Conference: ‘हम हर दिन संसद में दे रहे थे धरना, नहीं हुई कोई हिंसा’, धक्का मुक्की कांड पर बोले खरगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >