‘जल रहे हैं घर’, मणिपुर को लेकर फिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- संसद में उठएंगे मुद्दा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि हम मामले को संसद में उठाएंगे.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मणिपुर को लेकर इनदिनों केंद्र सरकार को घेरने में लगे हुए हैं. पिछले दिनों प्रदेश के दौरे के बाद वे लगातार बयान दे रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति में अबतक सुधार नहीं हुआ है. सूबा दो टुकड़ों में बंटा हुआ है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य का दौरा करना चाहिए और लोगों की तकलीफ सुननी चाहिए, साथ ही वहां शांति की अपील करनी चाहिए.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में जो भी दल शामिल हैं वो मणिपुर में शांति चाहते हैं. हम संसद में मामले को पूरी ताकत के साथ उठाकर सरकार पर इस त्रासदी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे. राहुल गांधी ने गत सोमवार को मणिपुर का दौरा कर किया था और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की थी. इस मुलाकात की तस्वीर और वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया.

राहुल गांधी ने कहा कि 22 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में मणिपुर का मुद्दा विपक्षी दल उठाएंगे. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद, मैं तीसरी बार यहां आ चुका हूं. यहां की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. घर जल रहे हैं, म��सूम जिंदगियां खतरे में हैं और हजारों परिवार राहत शिविर में जीवन काटने पर मजबूर हैं. पीएम मोदी को खुद मणिपुर आ कर प्रदेशवासियों की तकलीफ सुनने के साथ ही शांति की अपील करनी चाहिए.

Read Also : Rahul Gandhi in Manipur: गोलीबारी के बाद राहुल गांधी ने किया जिरीबाम में राहत शिविरों का दौरा

वीडियो में नजर आ रहा है कि, जब राहल गांधी ने महिलाओं के एक ग्रुप के सामने सवाल किया कि हिंसा क्यों शुरू हुई ? तो उन्होंने कहा कि गहतफहमी के कारण शुरू हुई और हिंसा से किसी का लाभ नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >