Purulia Road Accident : बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क दुर्घटना, झारखंड आ रहे 9 लोगों की मौत

Purulia Road Accident : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इसमें नौ लोगों की जान चली गई. दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चार पहिया वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

Purulia Road Accident : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह पुरुलिया-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर हुई. बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल प्राथमिक विद्यालय के पास हुई दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि कार में सवार नौ लोग पुरुलिया की ओर से झारखंड की ओर जा रहे थे. कार की टक्कर बरमपुर की ओर से आ रहे ट्रक से हो गई. पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया.

बोलेरो कार पुरुलिया से बलरामपुर की ओर जा रही थी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. चार पहिया बोलेरो कार पुरुलिया से बलरामपुर की ओर जा रही थी. उसी समय कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई. कार को बचाने के चक्कर में ट्रक भी अनियंत्रित होकर बगल में धान के खेत में जा घुसा और पलट गया. सूचना मिलने पर बलरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

झारखंड आ रहे थे सभी

पुलिस सूत्रों के अनुसार मीडिया में खबर है कि पीड़ित पुरुलिया के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के अदबाना गांव से झारखंड के नीमडीह थाना क्षेत्र के तिलाईटांड जा रहे बोलेरो एसयूवी में सवार थे. उनकी गाड़ी तेज गति से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कि पहचानना मुश्किल हो गया. स्थानीय लोग और इमरजेंसी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >