वाह रे पंजाब पुलिस ! सेना के अधिकारी की डंडों से कर दी पिटाई, वीडियो वायरल, 12 सस्पेंड

Punjab Police: सेना अधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों की मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद 12 पुलिस अधिकारियों को पंजाब पुलिस द्वारा निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच अभी जारी है.

Punjab Police: पंजाब में भारतीय सेना के उच्च अधिकारी के साथ पटियाला पुलिस की हाथापाई का वीडियो सामने आने के बाद राज्य की सियासत में गर्मी आ गई है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक पुलिसकर्मी को सेना के अधिकारी के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद पटियाला पुलिस के 12 पुलिस अधिकारियों और कई उच्च अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री ने क्या लिखा पोस्ट में?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा 17 मार्च को एक वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पंजाब पुलिस का शर्मनाक व्यवहार. पटियाला पुलिस के अधिकारियों ने एक सेवारत सेना कर्नल के साथ मारपीट की. सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद सही कार्रवाई नहीं की गई.”

क्या बोले कांग्रेस के नेता?

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से अपील करते हुए इस घटना की जांच करने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर सेना के अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार होता है, तब आम आदमी के साथ क्या होगा?

कितने दिनों बाद आएगी जांच रिपोर्ट?

पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी नानक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सेना के अधिकारी के साथ मारपीट मामले में 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. साथ ही इस घटना की जांच की जा रही है. 45 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपी जाएगी. निलंबित अधिकारियों में हेड कांस्टेबल, सहायक उपनिरीक्षक और अन्य कई रैंक के अधिकारी शामिल हैं.

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 14 मार्च की है. जब सेना के अधिकारी कर्नल पुष्पिंदर बाथ अपने बेटे और पत्नी के साथ बाहर खाना खाने गए थे. उन्होंने अपनी गाड़ी सरकारी अस्पताल के बाहर, रास्ते के दुकान के किनारे पार्क की थी. उनके बेटे द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक, जब वे बाहर खा रहे होते हैं, तभी पुलिस अधिकारी वहां आ जाते हैं. पुलिस अधिकारी उस जगह पर अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए उनसे वहां से उनकी गाड़ी हटाने को बोलते हैं. कर्नल पुष्पिंदर बाथ को उनके बात करने का तरीका सही नहीं लगता है. वह उनसे इस तरह बात न करने को कहते हैं. तभी पुलिस अधिकारी उन पर हाथ उठा देता है और रोकने गए उनके बेटे के साथ भी मारपीट करने लगते हैं.

यह भी पढ़े: Mahakumbh 2025 : महाकुंभ से अनेक अमृत निकले, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

यह भी पढ़े: ‘मैं पीएम मोदी का समर्थन करना चाहता…’ Rahul Gandhi ने क्यों कहा ऐसा?|Rahul Gandhi On Mahakumbh 2025

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >