Punjab: स्वर्ण मंदिर के दरबार साहब की तलवार उठाने घुस गया युवक, भीड़ ने बुरी तरह पीटा, मौत

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) कार्यबल के सदस्यों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया. जब उसे एसजीपीसी कार्यालय ले जाया जा रहा था तब गुस्साई भीड़ ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

Punjab : अमृतसर में स्वर्ण मंदिर से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां शनिवार शाम कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने वाले उत्तर प्रदेश के व्यक्ति की गुस्साई भीड़ ने पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब वह व्यक्ति पवित्र स्थल पर सुनहरी ग्रिल फांदकर तलवार उठाने के बाद उस स्थान के पास पहुंच गया जहां सिख ग्रंथी पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहा था.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) कार्यबल के सदस्यों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया. जब उसे एसजीपीसी कार्यालय ले जाया जा रहा था तब गुस्साई भीड़ ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस उपायुक्त पीएस भंडाल ने मामले को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला व्यक्ति लगभग 30 वर्ष का था और उसकी पहचान की जा रही है. सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है कि वह स्वर्ण मंदिर में कब दाखिल हुआ और कितने लोग उसके साथ थे.

Also Read: कर्नाटक में हुआ शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनादर, बेलगावी में तनाव का माहौल, लगाई गई धारा-144

घटना के बाद बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं और विभिन्न सिख संगठनों ने एसजीपीसी की ढिलाई के लिए उसकी आलोचना की. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेजा सिंह समुंदरी हॉल में एसजीपीसी परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >