सांसद परनीत कौर ने कांग्रेस को दिया दो टूक जवाब, अब क्या करेगी पार्टी आगे

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कौर पर पटियाला में पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में लोकसभा सदस्य परनीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया था और कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस डिसिप्लिनरी कमेटी को अपना जवाब सौंप दिया है जिसमें सांसद परनीत ने उनसे सवाल पूछने वालों पर ही निशाना साधने का काम किया है. परनीत कौर ने कांग्रेस के कारण बताओ नोटिस के जवाब में कहा कि मैं राज्य से जुड़े मुद्दों के निदान के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से मिलती रहूंगी, जो कार्रवाई करनी है, वो कर सकते हैं.

यहां चर्चा कर दें कि दो दिन पहले ही परनीत कौर को डिसिप्लिनरी कमेटी की तरफ से शो-कॉज नोटिस भेजा गया था जिसका जवाब उनकी ओर से दिया गया है. इससे पहले कारण बताओ नोटिस पर सांसद परनीत कौर ने कहा था कि कांग्रेस जो चाहे फैसला ले सकती है.

नोटिस में क्या पूछा गया था

नोटिस मिलने के बाद पंजाब के पटियाला से सांसद परनीत कौर ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस जो भी फैसला लेना चाहती है, उसका स्वागत है. हालांकि, कौर ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. परनीत कौर की यह टिप्पणी कांग्रेस द्वारा उन्हें निलंबित किये जाने के एक दिन बाद आयी थी. कौर को जारी कारण बताओ नोटिस में उनसे यह भी बताने के लिए कहा गया था कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित क्यों नहीं किया जाना चाहिए.


सांसद कौर ने ट्विटर पर क्या लिखा

यहां आपको बता दें कि सांसद परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं, जो कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गये थे. पटियाला से सांसद कौर ने शनिवार को ट्विटर पर कहा था कि कांग्रेस जो भी निर्णय लेना चाहती है, उसका स्वागत है. मैंने हमेशा पार्टी और लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जिन्होंने मुझे बार-बार चुना है. मैं उनकी (जनता) आभारी हूं और हमेशा की तरह उनकी सेवा करती रहूंगी. मुझे अपनी ताकत अपने लोगों से मिलती है। बाकी सब गौण है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >