Pune Porsche Accident: ब्लड सैंपल बदला गया, वीडियो आया सामने, रिश्वत लेते हुए कैद हुआ अस्पताल का कर्मचारी

Pune Porsche accident: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है. इसमें रिश्वत देते हुए एक शख्स नजर आ रहा है. जानें पुलिस ने क्या कहा

Pune Porsche Accident: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में नया सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है. पिछले महीने एक 17 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपनी लग्जरी कार से एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई थी. इसके बाद लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपी लड़के के माता-पिता को उसके ब्लड के सैंपल की कथित अदला-बदली से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया है. यह घटना 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में हुई थी.

क्या नजर आ रहा है सीसीटीवी फुटेज में

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यरवदा इलाके में रिकॉर्ड किए गए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस को मिला है जिसमें ससून जनरल अस्पताल के एक कर्मचारी रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है. इस कर्मचारी पर ही आरोपी लड़के के रक्त के नमूने बदलने की साजिश का हिस्सा होने का आरोप है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि बिचौलिए अश्पक मकंदर ने अस्पताल के कर्मचारी अतुल घाटकांबले को रिश्वत के पैसे दिए थे. बताया जा रहा है कि कथित तौर पर, 3 लाख रुपये की रिश्वत किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) परिसर में दी गई थी.

Read Also : Pune Porsche Car Crash: पुणे पोर्श कार हादसे के आरोपी की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को ब्लड सैंपल में हेराफेरी का हुआ था शक

आपको बता दें कि घलकांबले को अस्पताल के निलंबित फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ अजय टावरे और पूर्व कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ श्रीहरि हलनोर के साथ नाबालिग के ब्लड सैंपल बदलने के आरोप में पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. पुणे पुलिस के अनुसार, आरोपी का ब्लड सैंपल 19 मई को (घटना के कुछ घंटों बाद) ससून जनरल अस्पताल में लिया गया था. हालांकि, जब पुलिस को सैंपल में हेराफेरी का शक हुआ, तो औंध सरकारी अस्पताल में दूसरा सैंपल लिया गया. इसके तुरंत बाद, किशोर के पिता का डीएनए मिलान के लिए तीसरा ब्लड सैंपल लिया गया, जिससे पता चला कि पहले सैंपल में हेराफेरी की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >