Pune Porsche Accident: नाबालिग आरोपी के दादा का निकला 'अंडरवर्ल्ड कनेक्शन', यह बड़ी बात आई सामने

Pune Porsche Accident: पुणे की सड़क दुर्घटना के नाबालिग आरोपी के दादा का 'अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' निकला है. जानें क्या बात आई सामने

Pune Porsche Accident: पुणे की सड़क दुर्घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां के कल्याणी नगर में तेज रफ्तार कार से दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कुचलकर मार डालने के आरोपी 17 वर्षीय किशोर को तुरंत जमानत दिया गया था. इसको लेकर हुए हंगामे के बाद किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) ने बुधवार को आरोपी को पांच जून तक के लिए निगरानी केंद्र में भेज दिया. इस बीच खबर है कि पुणे के प्रमुख बिल्डर में से एक के 17 वर्षीय बेटे को शराब के नशे में गाड़ी चलाने और दो लोगों को कुचलने के आरोप में पकड़े जाने के बाद जेजेबी के सामने पेश किया गया था, तो उसके दादा उसकी जमानत के लिए खड़े हुए थे. उनकी ओर से आश्वासन दिया कि नाबालिग अपने आप में सुधार लाएगा.

Pune: builder vishal agarwal is brought at pune police commissioner’s office after his arrest, in pune

इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि पुणे की सड़क दुर्घटना के आरोपी के दादा ने कंस्ट्रक्शन का बिजनेस शुरू किया था और उसके कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं. आरोपी के दादा पर पुणे पुलिस ने शिव सेना पार्षद अजय भोसले से निपटने के लिए छोटा राजन गिरोह का सहारा लेने के आरोप में मामला दर्ज किया था. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लड़के के दादा के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें कथित तौर पर भोसले की हत्या को अंजाम देने के लिए 2009 में छोटा राजन गिरोह का सहारा लेने की बात कही गई है.

Read Also : Pune Porsche Accident: नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 5 जून तक सुधार गृह में भेजा

Pune: the cosie bar which has been sealed by officials for serving liquor to minor, in pune, the bar served liquor to the 17-yr old boy following which he met with an accident killing two people in the kalyan nagar area of pune sunday night.

सीबीआई की ओर से कहा गया है कि दादा का नाम नहीं बताया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नाबालिग आरोपी की पहचान उजागर हो जाएगी. जांच एजेंसी की ओर से कहा गया कि आरोपी के दादा ने सबसे पहले गैंगस्टर को अपने भाई के साथ मध्यस्थता करने का ठेका दिया, जिसके साथ उसका कई संपत्तियों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. इसके बाद राजन ने भोसले से संपर्क किया, जो आरोपी के दादा के भाई का करीबी था. भोसले के माध्यम से मध्यस्थता करवाने की बात सामने आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >