पुणे मर्डर: केतन को जहर देकर मारना चाहती थी सिया? ऑनलाइन सर्च से लेकर रिहर्सल तक अब ये हुआ खुलासा

केतन अग्रवाल की मां और पिता ने कहा है कि वह अपने बेटे की मौत के मामले में जल्द न्याय चाहते हैं. उनकी मांग है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और उन्हें फांसी दी जाए. इस बीच मामले को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं.

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई चौंकाने वाले सुराग मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, 20 साल की मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या से पहले इंटरनेट पर केतन को मारने के कई तरीके खोजे थे. जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर देकर हत्या करने समेत कई ऑप्शन पर जानकारी जुटाई थी. आखिरकार उन्होंने लोनावला के पास स्थित लोहागढ़ किले की एक ऐसी जगह चुनी, जहां से किसी को खाई में धक्का देने पर मामला हादसा लग सकता था. अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है. जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने गूगल और यूट्यूब पर यह तक सर्च किया कि किसी व्यक्ति की हत्या कैसे की जा सकती है.

पुणे ग्रामीण पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या के प्लान को अंजाम देने से पहले कई बार उसकी रिहर्सल भी की थी. पुलिस ने सिया के माता-पिता, चाचा और चाची से भी पूछताछ की है, जिन्होंने उसकी शादी केतन अग्रवाल से तय करवाई थी. पुलिस के मुताबिक, 18 जून को सुबह करीब 10:30 बजे केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले के हत्ती तलाव इलाके के पास खाई में गिरने से मौत हुई थी. शुरुआत में इसे एक दुर्घटना माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला सुनियोजित हत्या का निकला. इसके बाद पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की गहन जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर: बेटे के कातिलों को फांसी दो, केतन के माता-पिता ने सड़क पर उतरकर मांगा इंसाफ

छह महीनों में 2,000 से ज्यादा फोन कॉल्स आरोपियों के बीच हुए

इससे पहले पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों के बीच पिछले छह महीनों में 2,000 से ज्यादा फोन कॉल्स हुई थीं. कॉल रिकॉर्ड, चैट्स और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है. कई डिलीट किए गए मैसेज को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश कई हफ्तों से रची जा रही थी.

सिया क्यों नहीं कर सकी शादी से इनकार?

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी अपने रिश्ते के बावजूद सिया की तयशुदा शादी को पारिवारिक और सामाजिक दबाव के कारण रुकवा नहीं पा रहे थे. इसी वजह से उन्होंने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने का फैसला किया. पुलिस ने यह भी बताया कि सिया और चेतन की मुलाकात पिछले साल अक्टूबर में एक दिवाली पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे रिश्ते में आ गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >