पुडुचेरी के विनयागर मंदिर की दिव्य हाथी लक्ष्मी की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों लोग, VIDEO

पुडुचेरी के विनयागर मंदिर की दिव्य हाथी लक्ष्मी के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. हाथी के शव को एक ट्रक में रखा गया था, जिसे फूल से सजाया गया था. अंतिम यात्रा मुख्य सड़क पर निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए.

पुडुचेरी से अनोखी खबर सामने आ रही है. जिसमें मनुष्य और जानवर के बीच अटूट प्रेम को स्पष्ट देखा जा सकता है. दरअसल पुडुचेरी के विनयागर मंदिर की दिव्य हाथी लक्ष्मी की 30 नवंबर को मौत हो गयी. जिसके बाद इलाके में शोक की लहर फैल गयी. लक्ष्मी की मौत से लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.

हाथी लक्ष्मी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों लोग, वीडियो वायरल

पुडुचेरी के विनयागर मंदिर की दिव्य हाथी लक्ष्मी के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. हाथी के शव को एक ट्रक में रखा गया था, जिसे फूल से सजाया गया था. अंतिम यात्रा मुख्य सड़क पर निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. जहां से भी लक्ष्मी की अंतिम यात्रा गुजर रही थी, लोग सड़क के दोनों छोर से पुष्प की वर्षा करते दिखे. भव्य शोभायात्रा से पहले हाथी लक्ष्मी के शव को मंदिर परिसर में भक्तों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. जहां लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. हाथी लक्ष्मी की अंतिम यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: Viral Video: बिल गेट्स के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 1995 में एक पार्टी का है ये वीडियो

पुडुचेरी के राज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि

हाथी लक्ष्मी के निधन पर पुडुचेरी के राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी शोक व्यक्त की. इसके साथ ही मंदिर पहुंचकर उन्होंने श्रद्धांजिल भी अर्पित की. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लक्ष्मी को श्रद्धांजलि देते अपनी तस्वीरें शेयर की. वीडियो शेयर करते हुए लेखक और स्तंभकार आनंद रंगनाथन ने ट्वीट किया और लिखा, मानव सभ्यता की महानता इस बात पर निर्भर करती है कि वह जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करता है. मंदिर के दिव्य हाथी लक्ष्मी के अंतिम संस्कार में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया.

मंदिर में काफी लोकप्रिय थी लक्ष्मी, विदेशी पर्यटकों भी करते थे प्यार

हाथी लक्ष्मी को पुडुचेरी के मनकुला विनायगर मंदिर में 1995 में 5 साल की उम्र में लाया गया था. उसी समय से उसने भक्तों के बीच अपनी छाप छोड़ दी थी. लक्ष्मी के शांत स्वभाव से लोग उसकी ओर आकर्षित होते थे. लक्ष्मी मंदिर की एक अहम सदस्य थी. मंदिर में आने वाले भक्तों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के बीच भी लक्ष्मी काफी लोकप्रिय थी.

कैसे हुई लक्ष्मी की मौत

बताया जा रहा है कि सुबह सैर के दौरान हाथी लक्ष्मी की मौत हो गयी. महाउत जब उसे सुबह की सैर के लिए लेकर गया था, तो उस समय वह बेहोश हो गयी थी. उसके बाद पशुचिकित्सकों को उसके इलाज के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >