Video: भाजपा सांसद ने पूछा - झारखंड क्यों नहीं गईं, प्रियंका बोली- राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत की

अमित शाह का सामना करने से डर रहे राहुल? सवाल सुनते ही प्रियंका गांधी का आया रिएक्शन. दिया ये जवाब.

संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को संसद पहुंचीं. इस दौरान एनडीए सांसद विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, "राहुल गांधी ने झारखंड के छात्रों से बातचीत की है."

छात्र प्रदर्शन के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव

बता दें कि संसद के मानसून सत्र में छात्र प्रदर्शन और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव बना हुआ है, जिसके कारण सदन की कार्यवाही भी प्रभावित हो रही है. इस बीच जब प्रियंका गांधी संसद पहुंची, तो पत्रकार ने सवाल किया कि "क्या आपको लगता है कि अमित शाह का सामना करने से राहुल गांधी डर रहें हैं." वहीं, सांसद विवेक ठाकुर ने पूछा "झारखंड क्यों नहीं गईं?" इस पर प्रियंका गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि "राहुल जी ने झारखंड के छात्रों से बात की".

ये भी पढ़ें: NDA सांसदों का 'मंगल मिलन', पीएम मोदी के साथ सांसदो ने लहराया तिरंगा, संसद तक करेंगे मार्च

सांसदो ने लगाए राहुल गांधी 'इस्तीफा दो' के नारे

संसद के बाहर विपक्ष का विरोध कर रहे सत्ता पक्ष के सासंदों ने राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर नारे लगाए. सांसदो ने कहा राहुल गांधी इस्तीफा दो.. इस्तीफा दो. राहुल गांधी माफी मांगों... माफी मांगो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >