प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार की साजिश फेल, लोकतंत्र की बड़ी जीत

कांग्रेस ने शनिवार (18 अप्रैल) को एक खास प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत की. नीचे पढ़ें उन्होंने क्या कहा.

मोदी सरकार का संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया. इसपर प्रियंका गांधी ने कहा कि ये संविधान की जीत है. विपक्ष के एकता की जीत है. गृह मंत्री और पीएम ने अपने भाषण में कहा कि अगर आप इसके समर्थन में नहीं आए तो आप चुनाव में कभी नहीं जीत सकते. यह कहीं से सही नहीं है. देश की जनता अब 12 साल पहले वाली जनता नहीं है. वह सब समझती है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि कल (17 अप्रैल) लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई. मोदी सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे में बदलाव की कोशिश कर रही थी, जिसे विपक्ष ने मिलकर रोक दिया. उनके मुताबिक यह संविधान, देश और विपक्ष की एकता की जीत है.्र

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार पर हमला करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- कांग्रेस महिला विरोधी नहीं

पहली बार उन्हें ऐसा झटका लगा : प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनके लिए “ब्लैक डे” है, क्योंकि पहली बार उन्हें ऐसा झटका लगा है, जो उन्हें मिलना चाहिए था. उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. महिलाएं सब समझती हैं, अब सिर्फ प्रचार और मीडिया से काम नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार सच में कुछ करना चाहती है, तो 2023 में सभी दलों के समर्थन से पास हुए महिला आरक्षण कानून को फिर से लागू करे. जरूरत हो तो उसमें छोटे बदलाव कर तुरंत लागू करे.

विपक्ष ने संविधान की रक्षा की : प्रियंका गांधी

संसद परिसर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात की. संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संविधान की रक्षा की है और डिलिमिटेशन लाने की साजिश को नाकाम किया है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा समर्थन में है, लेकिन जिस तरीके से सरकार यह बिल लेकर आई, उसका पार्टी समर्थन नहीं कर सकती. प्रियंका ने यह भी कहा कि सरकार को पुराने महिला आरक्षण बिल को फिर से लाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >