प्रियंका और राहुल गांधी ने गुलमर्ग में बर्फबारी का लिया आनंद, Snowmobiles राइडिंग करते आये नजर, देखें VIDEO

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का बर्फबारी का आनंद उठाते हुए वीडियो को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. वीडियो में राहुल गांधी गॉगल्स में दिख रहे हैं. जबकि प्रियंका गांधी ब्लैक कलर की जैकेट में दिख रही हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (rahul gandhi) और उनकी बहन पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी का आनंद उठाते नजर आये. दोनों का बर्फ में आनंद लेते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Snowmobiles में राइडिंग करते आये नजर राहुल-प्रियंका

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें दोनों को गुलमर्ग में बर्फ पर Snowmobiles में राइडिंग करते देखा जा सकता है.

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीडियो किया शेयर

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का बर्फबारी का आनंद उठाते हुए वीडियो को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. वीडियो में राहुल गांधी गॉगल्स में दिख रहे हैं. जबकि प्रियंका गांधी ब्लैक कलर की जैकेट में दिख रही हैं. प्रियंका राहुल गांधी को पीछे बैठाकर Snowmobiles राइड करती दिख रही हैं.

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद राहुल गांधी मना रहे छुट्टी

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद राहुल गांधी व्यक्तिगत छुट्टी पर थे. जहां उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ गुलमर्ग की शैर की. मालूम हो राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक करीब 3500 किलोमीटर की पदयात्रा की. जिसमें उन्होंने देशभर के कई राज्यों का दौरा किया. जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और कुछ बॉलीवुड सितारे भी नजर आये.

गुलमर्ग में समर्थकों के साथ Snowmobiles राइड करते नजर आये राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब गुलमर्ग में Snowmobiles पर राइडिंग का मजा ले रहे थे, उस समय उनके समर्थकों ने घेर लिया. राहुल गांधी ने भी समर्थकों को निराश नहीं किया और हाथ मिलाया और राइड के दौरान अनुभव भी साझा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >