Thane Runover Case: प्रिया सिंह को कार से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार एक होटल के निकट 11 दिसंबर को सुबह साढ़े चार बजे इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह को कार से कुचलने की घटना हुई थी. जब प्रिया सिंह अपने प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने गयी थी. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और इसी बीच गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की

महाराष्ट्र: ठाणे रनओवर मामले में पुलिस की एसआईटी ने मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को गिरफ्तार कर लिया है. अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया.

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह को कार से कुचलने की हुई थी कोशिश

पुलिस के अनुसार घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के निकट 11 दिसंबर को सुबह साढ़े चार बजे इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह को कार से कुचलने की घटना हुई थी. जब प्रिया सिंह अपने प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने गयी थी. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हो गयी और प्रिया सिंह कार में से अपना सामान लेकर जाने लगी, इसी बीच गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिससे वह गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. म��लूम हो अश्वजीत गायकवाड़ महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी के बेटे हैं.

प्रिया सिंह मामले की जांच कर रही है एसआईटी

महाराष्ट्र के ठाणे में प्रेमिका प्रिया सिंह को कुचलने की कोशिश की जांच के लिये एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुचले जाने की इस कोशिश में युवती घायल हो गयी है, जिसका इलाज जारी है. ठाणे के पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसे दो साथियों के खिलाफ भादंसं की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), एवं 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) समेत विभिन्न संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Also Read: महाराष्ट्र: हिट एंड रन केस की जांच के लिए SIT गठित, सीनियर ब्यूरोक्रेट के बेटे पर लगा है कार से कुचलने का आरोप

इंस्टाग्राम पर प्रिया सिंह ने अपना दर्द बयां किया

पीड़ित प्रिया सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना दर्द बयां किया. उसने बताया कि उसका दाहिना पैर टूट गया है और सर्जरी के बाद उसके पैर में रॉड लगानी पड़ी है. प्रिया ने बताया कि उसे करीब 3 से 4 महीने बिस्तर पर रहना होगा. जोट की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिया ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया. प्रिया ने बताया, उसके बॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ ने उन्हें थप्पड़ मारा, गर्दन दबाने की कोशिश की. प्रिया ने बताया, मैंने उसे दूर धकेलने की कोशिश की, तो उसने मेरा हाथ काटा, मुझे पीटा, मेरे बाल खींचे. उसके दोस्त ने अचानक मुझे जमीन पर धकेल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >