President Election Voting: राष्ट्रपति चुनाव में 99.18% मतदान, देश भर से संसद पहुंचेंगी मतपेटियां

President Election Voting Updates: भारत के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. संसद और देश की विधानसभाओं में कुल 99.18 प्रतिशत जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अब सबकी निगाहें 21 जुलाई पर टिकी हैं, जब नये राष्ट्रपति का ऐलान किया जायेगा. एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू, तो विपक्ष यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा था. द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावना ज्यादा है.

Live Updates
12:15 AM. 19 Jul 22 6:45 PM. 18 Jul

कोरोना संक्रमित सांसदों ने ऐसे किया मतदान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने पीपीई किट पहनकर संसद भवन में मतदान किया. दोनों कोरोना से संक्रमित हैं. इसलिए दोनों मंत्री पीपीई किट पहनकर मतदान करने के लिए आये थे.

12:15 AM. 19 Jul 22 6:45 PM. 18 Jul

राष्ट्रपति चुनाव में 99.18 फीसदी मतदान, देश भर से संसद पहुंचेंगी मतपेटियां

राष्ट्रपति चुनाव में 99.18 प्रतिशत मतदान हुआ है. राष्ट्रपति चुनाव हर जगह शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण ढंग से आयोजित हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आज (सोमवार) देर शाम तक देश भर से संसद में मतपेटियां पहुंचेंगी.

12:15 AM. 19 Jul 22 6:45 PM. 18 Jul

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने मतदान किया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज सुबह व्हीलचेयर की मदद से संसद भवन पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान के दौरान कुछ लोगों ने उनकी मदद की. सोनिया गांधी जब मतदान के लिए पहुंचीं, तो उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे. इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने भी मतदान किया. राहुल गांधी ने भी मतदान किया. उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और जयराम रमेश मौजूद थे.

10:23 PM. 18 Jul 22 4:53 PM. 18 Jul

व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे डॉ मनमोहन सिंह और मुलायम सिंह यादव

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए सोमवार को व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचे. 89 वर्षीय मनमोहन सिंह पिछले साल कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से ही अस्वस्थ चल रहे हैं. वह महामारी की दूसरी लहर के चरम पर होने के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गये थे. बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत को लेकर उन्हें अक्टूबर 2021 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. 82 वर्षीय मुलायम भी काफी समय से बीमार चल रहे हैं. पिछले साल उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

10:23 PM. 18 Jul 22 4:53 PM. 18 Jul

राहुल गांधी ने किया मतदान

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया.

8:31 PM. 18 Jul 22 3:01 PM. 18 Jul

मनसुख मंडाविया, हरदीप सिंह पुरी, मुलायम सिंह, शरद पवार ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला.

मुख्य बातें

President Election Voting Updates: भारत के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. संसद और देश की विधानसभाओं में कुल 99.18 प्रतिशत जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अब सबकी निगाहें 21 जुलाई पर टिकी हैं, जब नये राष्ट्रपति का ऐलान किया जायेगा. एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू, तो विपक्ष यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा था. द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावना ज्यादा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >