Pranab Mukherjee Health Updates: प्रणब मुखर्जी पर हो रहा इलाज का असर, बेटे अभिजीत ने कहा जल्द होंगे हमारे बीच

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत पहले से अच्छी है और उनकी हालत अभी स्थिर है. पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने यह जानकारी दी है. अभिजीत ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है और दवाओं का असर हो रहा है. बता दे कि पूर्व राष्ट्रपति के दिमाग का ऑपरेशन किया गया था क्योंकि उनके ब्रेन में खून का थक्का जम गया था. जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गयी थी. पर अब पहले की अपेक्षा सुधार हो रहा है.

अभिजीत ने ट्वीट किया है कि वो शनिवार को अपने पिताजी से मिलने अस्पताल गये थे. भगवान की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं से वह पिछले दिनों की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं. उन की हालत स्थिर है. उनके स्वास्थ्य के सभी पारामीटर्स स्थिर हैं. दवाओं और इलाज का भी असर हो रहा है. हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर हमारे बीच आ जायेंगे.

Also Read: Pranab Mukherjee Health Updates : प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं, बीमार होने से पहले बेटे से किया था यह डिमांड

आपको बता दें कि मुखर्जी (84) को सोमवार को यहां सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मस्तिष्क की सर्जरी से पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उन्हें देख रहे डॉक्टरों ने कहा कि मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति की हालत बिगड़ गई और उनकी स्थिति में सुधार का कोई लक्षण नहीं दिख रहा था.

दिल्ली में सेना के अस्पताल में ब्रेन सर्जरी के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. ऐसे में 13 साल पहले एक कार दुर्घटना के बाद उनका इलाज करने वाले पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के एक डॉक्टर का कहना है कि बेइंतहा दर्द के बावजूद वह बहुत शांत और सौम्य मरीज थे. पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ और कृशनगर में एक नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर बासुदेव मंडल सात अप्रैल, 2007 की रात को याद करते हैं. वह कहते हैं, उस दिन मुर्शिदाबाद जिले से कोलकाता लौटते हुए नदिया जिले में नकाशीपाड़ा में मुखर्जी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. एक ट्रक ने तत्कालीन वित्त मंत्री मुखर्जी की कार को टक्कर मार दी और उनके सिर में चोट आयी.

Posted By: Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >